एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार NDA में इस फॉर्मूले पर हो सकता है सीटों का बंटवारा, सामने आए आंकड़े

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. इस बार एनडीए में कई दल हैं. एक आंकड़ा सामने आया है जिससे लगभग तस्वीरें साफ हो गई हैं कि एनडीए में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला क्या है.

Elections 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है लेकिन बिहार फिलहाल उस सूची में नहीं. वजह साफ है कि बिहार में सीटों को लेकर मामला फंसा है. अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है. इन सबके बीच एक आंकड़ा सामने आया है जिससे लगभग तस्वीरें साफ हो गई हैं कि एनडीए में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला क्या है.

समझिए क्या कहते हैं सीटों के आंकड़े

दरअसल बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. इस बार एनडीए गठबंधन में कई दल शामिल हैं. बीजेपी और जेडीयू के अलावा जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और मुकेश सहनी को सीट देनी है. चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को माना जा रहा है कि इस बार सीट नहीं दी जाएगी. ऐसे में समझिए कि आंकड़े क्या कहते हैं.

मुकेश सहनी नहीं माने तो उपेंद्र कुशवाहा को होगा फायदा

40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 16, जेडीयू 16, एलजेपी रामविलास (चिराग) पांच, आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) एक, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (जीतन मांझी) एक और विकासशील इंसान पार्टी (मुकेश सहनी) को एक सीट दी जाएगी. वहीं दूसरी ओर अगर मुकेश सहनी से सहमति नहीं बनी तो यह एक सीट उपेंद्र कुशवाहा को दे दी जाएगी. ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा को फायदा हो जाएगा.

एक से दो दिन में हो जाएगा ऐलान

एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसको देखें तो एक से दो दिन में औपचारिक तौर पर इसका ऐलान हो जाएगा. गुरुवार को होने वाला कैबिनेट विस्तार टल गया है. अब 15 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है. इसके बाद एक से दो दिन में एनडीए में शामिल दलों को कितनी-कितनी सीटें दी जाएंगी इसकी घोषणा भी हो जाएगी. बता दें कि महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. वहां भी देखना होगा कि कांग्रेस और आरजेडी में कितने पर बात बनती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज क्यों नहीं हो सका नीतीश कैबिनेट विस्तार? सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget