एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'उपराष्ट्रपति सच नहीं तो क्या झूठ बोलेंगे'? अब्दुल बारी सिद्दकी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

Abdul Bari Siddiqui: अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि देश में सबसे खराब हालत किसानों की है. किसान जो लागत लगा रहा है. उसका मूल्य वापस नहीं हो पा रहा है. किसानों को फसल की लागत नहीं मिल रही है.

Abdul Bari Siddiqui News: आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी (Abdul Bari Siddiqui) ने बुधवार को एबीपी न्यूज से बातचीत की. उन्होंने जगदीप धनखड़ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सच नहीं तो क्या झूठ बोलेंगे? उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सच बोलकर केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम किया है. संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति सवाल उठा रहे हैं. केंद्र सरकार को उनकी बातों को गंभीरता से लेनी चाहिए.

अब्दुलबारी सिद्दकी ने किसानों पर क्या कहा?

अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि देश में सबसे खराब हालत किसानों की है. किसान जो लागत लगा रहा है. उसका मूल्य वापस नहीं हो पा रहा है. किसानों को फसल की लागत नहीं मिल रही है. केंद्र सरकार ने किसानों की कोई भी योजनाएं जमीन पर नहीं उतारी हैं. दरअसल देश में किसान आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. ऐसे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों के मुद्दे पर सीधे तौर से केंद्र सरकार को घेरा है.

मंगलवार को मुंबई में ICAR-CIRCOT के शताब्दी समारोह में बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीति पर उंगली उठाई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वहां मौजूद थे. उपराष्ट्रपति ने पूछा की कृपया मुझे बताएं कि किसान से क्या वादा किया गया था? वादा पूरा क्यों नहीं हुआ? उपराष्ट्रपति ने कहाकि वादा पूरा करने के लिए हमें क्या करना चाहिए? पिछले साल भी विरोध हुआ था, इस साल भी विरोध हो रहा है. समय का पहिया घूम रहा है. लेकिन हम कुछ नहीं करते. 

वहीं अब्दुल बारी सिद्दकी तेजस्वी के तीसरे चरण के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर बोले कि तेजस्वी को राजनीति विरासत में मिली है. उन्होंने अपने पिता से सीखा है कि जनता से कैसे कनेक्ट होना है. इस यात्रा में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं. संगठन की मजबूती पर बातचीत हो रही है. कार्यकर्ता में भी जोश आता है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बन रही है. आज तीसरे चरण में तेजस्वी मुंगेर में हैं. आज से तीसरे चरण की शुरुआत हुई है. 

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर बोले 

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट फायरिंग पर हुई, वो बाल-बाल बचे. इस पर उन्होंने कहा कि अमूमन अपराधी किसी को टारगेट करता है तो उसमें वह सफल हो जाता है. यह तो सौभाग्य है कि सुखबीर बादल बच गए, लेकिन अपराधियों में अगर प्रशासन का डर खत्म हो जाए तो समझिये सरकार की साख खत्म है. 

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: 'एसपी साहब आप पार्टी मत बनिए...', पूर्णिया SP के खुलासे के बाद पप्पू यादव के नए तेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget