एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'एसपी साहब आप पार्टी मत बनिए...', पूर्णिया SP के खुलासे के बाद पप्पू यादव के नए तेवर

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने अपनी हत्या की साजिश मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ साजिशकर्ता मेरी हत्या का शडयंत्र रच रहे हैं.

Pappu Yadav News: पप्पू यादव को धमकी देने वाला एक शख्स भोजपुर जिले से पकड़ा गया है. बीते मंगलवार को पूर्णिया एसपी के खुलासे के बाद पप्पू यादव ने कहा है कि मेरी हत्या की साजिश हो रही है. उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने सवाल किए हैं कि नेपाल, मलेशिया और पाकिस्तान के फोन नंबर कैसे आए थे.

मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग

दरअसल भोजपुर में पकड़े गए रामबाबू राय के मुताबिक उसे धमकी वाला कॉल करने की के लिए पप्पू यादव के समर्थकों ने ही कहा था और इसके लिए उसे 2000 रुपये एडवांस दिए गए और 200000 देने थे. इलके अलावा कहा गया था कि भोजपुर जिले में ही उसे भी बड़ा नेता बना दिया जाएगा. पूर्णिया एसपी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर कहा है कि पूर्णिया एसपी साहब आप पार्टी मत बनिए. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सत्ता में बैठे कुछ साजिश कर्ता पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल करके मेरी हत्या का शडयंत्र रच रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज के मॉनिटरिंग में सीबीआई से करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही हाई कोर्ट में इसके लिए याचिका दाखिल करेंगे. मुझे बिहार पुलिस पर विश्वास नहीं है. पप्पू यादव ने पूर्णिया एसपी के बयानों का पूरी तरह खंडन करते हुए कहा कि जिसको दो लाख देना था तो उसे मात्र 2000 एडवांस मिलेगा. किसने पैसा दिया, उसको क्यों नहीं पकड़ा गया है. उन्होंने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि मैंने पुलिस को धमकी देने के 28 से 29 फोन नंबर भेजे हैं. कभी पाकिस्तान, कभी मलेशिया कभी नेपाल और शुरू में डेढ़ सौ वीडियो जो एसएमएस आए वह सब नंबर कहां के हैं? पाकिस्तान मलेशिया और नेपाल का वह कौन सा नंबर है किसका नंबर है, वह 24 फोन कहां के हैं, जिसकी जांच आज तक आप नहीं किए.

पप्पू यादव ने कहा कि जो जेल से हमें मारने की धमकी दी गई उसका भी खुलासा अपने आज तक नहीं किया. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को कहा कि मैं मानता हूं कि आप ईमानदार हैं और अच्छे हैं, लेकिन आप पॉलिटिकल नेता अब अच्छे नहीं हैं. आपकी अब वह उम्र नहीं है. आप और लालू यादव अब मार्गदर्शन बनिए. आपसे लोगों को मार्गदर्शन की जरूरत है और बिहार बढ़ाने की जरूरत है.  

पर्दाफाश करके रहूंगा- पप्पू यादव

उन्होंने कहा कि मेरा चरित्र सुरक्षा लेने का कभी नहीं रहा . मैं हर जगह अकेले घूमता हूं. जंगल में अकेले मोटरसाइकिल पर घूमते रहता हूं. मुझे घिन्न आती है. ऐसी बातों से जो कहा जाता है कि सुरक्षा लेने के लिए मैं यह सब घिनौना काम कभी नहीं कर सकता हूं. सत्ता में बैठे कुछ लोग हैं, जो यह साजिश कर रहे हैं और मेरी हत्या करवाना चाहते हैं. मैं मरने वाला नहीं हूं मैं उन लोगों का पर्दाफाश करके रहूंगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar Land Survey: बिहार में जमीन मालिकों के लिए राहत भरी खबर, विभाग ने कर दिया ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget