एक्सप्लोरर

‘ऐसे बयान देने से क्या मिलने वाला है?’ डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा पर RJD सांसद मीसा भारती का पलटवार

Bihar Politics: RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को बिहार के बेरोजगारों की चिंता नहीं है. डबल इंजन की सरकार है, उनको कुछ भी बोलने की खुली छूट मिली हुई है.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मीसा भारती ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान पर पलटवार पर किया है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री को कितना ज्ञान है, क्या ज्ञान है क्या कहना चाहते हैं क्या संदेश लोगों में देना चाहते हैं उनको कहने दीजिए. डबल इंजन की सरकार है उनको खुली छूट मिली हुई है लेकिन उनको (विजय कुमार सिन्हा) बिहार की चिंता नहीं है. बिहार के बेरोजगारों की चिंता नहीं है. बिहार में जो अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है. 

RJD सांसद ने आगे कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसे बयान देने से क्या मिलने वाला है. क्या इस तरह के बयान देने से बिहार में उद्योग आएंगे? यहां पर नौकरियां मिलने लगेंगी? अगर उनके बयान से बिहार की जनता को सुविधाएं मिलने लगे तो विजय कुमार सिन्हा जो चाहें वो बोलें, उन्हें खुली छूट है. दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को लखीसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने  RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें घृतराष्ट्र बताया था. जिसपर उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती ने पलटवार किया है.

लालू यादव के ट्वीट के बाद बिहार में राजनीति तेज
वहीं दूसरी तरफ RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक्स पोस्ट के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है. दरअसल, लालू यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सही का चुनाव करें, अबकी बार बदलाव करें. एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है. बेरोज़गारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है. कराह रहा अपना बिहार है. दूसरे पथ पर युवाओं के लिए नियुक्ति व रोजगार है, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों व दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत से रोशन होता घर है, नया बिहार का संकल्प है. राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार. लालू यादव के ट्वीट को लेकर एनडीए के नेता लगातार आरजेडी को घेर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर बिहार में होगा सियासी खेल? RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा, ‘तेजस्वी बनाएंगे सरकार’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget