एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति पर बिहार में होगा सियासी खेल? RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का दावा, ‘तेजस्वी बनाएंगे सरकार’

Bihar Politics: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है अपना भविष्य बचाना है, तेजस्वी को लाना है. 2025 में एनडीए की नीतीश सरकार फिनिश हो जाएगी.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है. तेजस्वी यादव के  माथे पर बिहार की 14 करोड़ जनता मकर संक्रांति पर दही का तिलक लगाएगी. बिहार राइट टर्न लेगा और तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे. RJD नेता ने कहा कि आगे-आगे देखिये होता है क्या, बस खरमास (14 जनवरी) गुजर जाने दीजिए. राजनीति संभावनाओं का खेल है, कब क्या हो जाए इसकी गारंटी कौन लेगा. उन्होंने कहा 2025 में एनडीए की नीतीश सरकार फिनिश.

वहीं जब मृत्युंजय तिवारी से सवाल किया गया कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर उनके साथ आ रहे हैं? इसपर उन्होंने कहा कि कौन साथ आएंगे यह अभी पता नहीं. जनता हमारे साथ है. इसके साथ ही जब RJD नेता से पूछा गया कि आप किस आधार पर तेजस्वी के सीएम बनने का दावा कर रहे हैं. जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार की दुर्गति से जनता कराह रही है.

एबीपी न्यूज ने सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए आगे पूछा कि सरकार के लिए 122 विधायक चाहिए. NDA के 138, महागठबंधन के 104 विधायक हैं. कैसे आएगी तेजस्वी सरकार? इसपर RJD नेता ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है अपना भविष्य बचाना है, तेजस्वी को लाना है.

मकर संक्रांति पर बिहार में होता रहा है खेल
बता दें कि इससे पहले बिहार में मकर संक्रांति पर सियासी खेला होता रहा है. इस बार भी अटकलों का बाजार गर्म है. लालू ने नीतीश को साथ आने का न्यौता भी दिया था लेकिन नीतीश ने लालू के ऑफर पर कहा था की कहीं नहीं जाएंगे. NDA में रहेंगे. इसी बीच राजद ने जल्द तेजस्वी सरकार का दावा कर दिया है यह कहते हुए कि बस खरमास खत्म होने दीजिए. RJD नेता के इस बयान से बिहार के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘अगर आपको चुनाव के समय...’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मनोज झा का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget