एक्सप्लोरर

'प्रशांत किशोर से मैं यही कहूंगी कि...', RJD सांसद मीसा भारती का PK पर हमला, जानिए क्या कहा

Misa Bharti: मीसा भारती ने प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार की जनता बहुत समझदार है. खुली आंख से देख रही है.

Misa Bharti Attacks Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने हमला बोला है. मीसा भारती ने मंगलवार (01 अक्टूबर) को पत्रकारों से कहा कि प्रशांत किशोर का जो जन सुराज दल है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं? उसके प्रदेश अध्यक्ष कौन हैं? कौन बनेंगे? मीसा भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर को जब मैं मीडिया के माध्यम से सुनती हूं तो समझ में नहीं आता है कि कैसे ये दल चल रहा है? कौन लोग इसमें शामिल होंगे?

'जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे प्रशांत किशोर'

मीसा भारती ने कहा कि बातें तो बहुत अच्छी-अच्छी करते हैं, लेकिन प्रशांत किशोर से मैं यही कहूंगी कि आप कहते हैं कि आपने नरेंद्र मोदी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाया तो आज आप जब बिहार के युवाओं को कह रहे हैं कि जो रोजगार देगा उसको वोट दीजिए मतलब आप रोजगार दीजिएगा, तो क्यों नहीं उस प्रधानमंत्री से रोजगार मांग रहे हैं जिसे आपने पीएम बनाया? नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बोलकर बिहार में प्रशांत किशोर ने कितनी फैट्रियां लगवा दीं? सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार की जनता बहुत समझदार है. खुली आंख से देख रही है. वोट का समय आएगा तो सबके सामने परिणाम दिखेगा. 

बीजेपी की बी टीम के तौर पर दिख रहे पीके: मीसा भारती

पत्रकारों के इस सवाल पर कि आपको लगता है कि प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं? इस पर मीसा भारती ने कहा कि बिल्कुल, क्योंकि जिस तरह से वो बिहार में माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं इससे तो यही लग रहा है कि बीजेपी की बी टीम के तौर पर दिख रहे हैं. प्रशांत किशोर खुद को मुस्लिमों का हितैषी बता रहे हैं इस पर मीसा भारती ने कहा कि उनका (प्रशांत किशोर) पहले चुनाव मैनेजमेंट का काम था, तो मेरा प्रश्न है कि उसमें कितने मुसलमान थे? कितने लड़कों और कितनी लड़कियों का पहले उन्होंने भला किया है?

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कल (02 अक्टूबर) बुधवार को जन सुराज दल का गठन करने जा रहे हैं. पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में वो सभा करेंगे. इसके साथ ही अपनी ताकत का एहसास भी कराने की कोशिश करेंगे. इसके पहले सियासत शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें- JDU की 'THE END' वाली स्क्रिप्ट! ना दल रहेगा ना नीतीश कुमार... प्रशांत किशोर के दावे से उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget