एक्सप्लोरर

क्या पार्टी से रूठे हुए हैं जगदानंद सिंह? RJD सांसद मनोज झा ने किया खुलासा, जानें क्या कहा?

Bihar Politics: मनोज झा ने कहा कि आरजेडी की सरकार बनने पर 1500 रुपये महीने विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन दी जाएगी. माई-बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने मिलेंगे.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पटना के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नाराज चल रहे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में खुलासा किया. मनोज झा ने कहा कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं. पार्टी में जगदानंद सिंह लालू प्रसाद यादव के एक सच्चे सिपाही हैं. अभी जगदानंद सिंह अकेले एकांत में पार्टी के विकास के लिए सोच रहे हैं. जगदानंद सिंह हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे कुछ दिन में सामने आएंगे.

‘बिहार में गरीबी बढ़ी है’
RJD सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव डोमिसाइल नीति पर विशेष व्यवस्था लाने वाले हैं. वे बिहार के विकास में आने वाली चुनौतियों पर काम करने वाले हैं. रोजगार स्वास्थ्य के मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण है. केंद्रीय बजट में जो बिहार को योजना के माध्यम से पैसा दिया गया है, वह पुरानी चीजों पर नए नाम से दिया गया है. कहीं भी अगर हादसा होता है तो वहां बिहार के लोग मरते हैं जिसकी बड़ी वजह पलायन है. बिहार को गुजरात के साथ खड़ा करने के लिए केंद्र को विशेष ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को यात्रा के दौरान पता चला है कि बिहार में गरीबी पहले से बढ़ी है.

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी यादव की यात्रा आखिरी चरण में है. यात्रा के दौरान उन्होंने जो सबसे बड़ी घोषणा की है वो माई-बहन मान योजना है. इसमें महिलाओं को ढाई हजार रुपये हर महीने मिलेंगे. यह महिलाओं के सम्मान के लिए बड़ी योजना है. इसके साथ ही बिजली की दरों में कटौती की जाएगी. तेजस्वी ने घोषणा की है कि बिहार में 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे. आरजेडी की सरकार बनने पर 1500 रुपये महीने विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन दी जाएगी.

RJD नेता ने कहा कि बिहार में हमारा राजनीतिक संघर्ष किसी दल से नहीं है. बिहार में हमारा संघर्ष बिहार की बेरोजगारी से है. पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के लोगों के अधिकारों में कटौती हो रही है. उसे हम पटरी पर लेकर आना चाहते हैं. जो सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें:नए CEC की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर JDU का पलटवार, नीरज कुमार बोले- ‘हार जाते हैं तो…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget