एक्सप्लोरर

'सब BJP-JDU की मिलीभगत है', मेयर अंजुम आरा के बयान पर RJD MLA की दो टूक, पप्पू यादव ने भी कह दी बड़ी बात

Mayor Anjum Ara: चुनावी साल में वैसे ही बिहार की राजनीति इन दिनों गर्म है, ऐसे में कई नेताओं का बयान घी में आग की तरह काम कर रहा हैं. इसे लेकर राजनीति रोटियां भी खूब सेकी जा रही हैं.

Darbhanga Mayor Anjum Ara: दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के होली खेलने पर कुछ देर के लिए रोक लगाए जाने के बयान पर बवाल मचा है. हालांकि जुमा की नेमाज और होली को लेकर जो उन्होंने बयान दिया है, उसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी, लेकिन इसे लेकर बिहार में राजनीति अभी भी गरम हैं, विभिन्न पार्टी के नेताओं ने इस की कड़ी निंदा की है. 

विधायक फतेह बहादुर ने क्या कहा? 

दरभंगा मेयर एवं जेडीयू नेत्री अंजुम आरा के बयान पर आरजेडी विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू की मिली भगत से इस तरह की बयानबाजी कराई जा रही है, ताकि बिहार सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके. चुनावी साल में जानबूझकर हिन्दू मुस्लिम कराया जा रहा है.

विधायक ने कहा कि जनता को रोजगार विकास चाहिए. मेयर का बयान ऐसे समय में आया जब बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने दो दिन पहले होली में मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी थी. पीएम मोदी भी विकास की बात नहीं करके हिंदू मुस्लिम करते हैं. 

वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर कहा, "होली हर तरह के रंगों का त्योहार है. किसी को भी रोका नहीं जा सकता, चाहे वह किसी भी धर्म या विचारधारा का हो, जहां तक ​​नमाज का सवाल है, प्रशासन को नमाज पढ़ने की जगह तय करनी चाहिए. होली का अपना स्थान है, नमाज पढ़ने का अपना स्थान है. होली सौहार्द का त्योहार है, रमजान भी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है."

 पर्व पर बिहार की राजनीति गरमाई 

दरअसल चुनावी साल में वैसे ही बिहार की राजनीति इन दिनों गर्म है, ऐसे में कई नेताओं का बयान घी में आग की तरह काम कर रहा है. इसे लेकर राजनीतिक रोटियां भी खूब सेकी जा रही हैं. अंजुम आरा का ये बेतुका बयान भी कहीं से भी सहनीय नहीं है, जिससे किसी की आस्था को चोंट पहुंचे. बहरहाल अब देखना होगा कि रमजान और होली को लेकर दिया गया ये बयान क्या कुछ रंग दिखाता है. 

ये भी पढ़ें: 'जुमा का समय आगे नहीं जा सकता, होली पर 12.30 से 2 बजे तक लगे ब्रेक', दरभंगा मेयर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी, 90 फीसद करोड़पति, सबसे अमीर कौन?
PM मोदी ने देश से क्यों की है 7 अपील? बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने बताया, 'जो हालात…'
PM मोदी ने देश से क्यों की है 7 अपील? बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने बताया, 'जो हालात…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विनोद सिंह गुंजियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सम्राट सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विनोद सिंह गुंजियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में खरीद चुके जमीन, जानिए राम मंदिर है कितनी दूर
रणबीर कपूर ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में खरीद चुके जमीन, जानिए राम मंदिर है कितनी दूर
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
प्रीति जिंटा के साथ बैठी कौन है ये हसीना? खूबसूरती देख बढ़ गई फैंस की धड़कन
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget