एक्सप्लोरर

'जुमा का समय आगे नहीं जा सकता, होली पर 12.30 से 2 बजे तक लगे ब्रेक', दरभंगा मेयर का बड़ा बयान

Holi 2025: दरभंगा में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार (11 मार्च, 2025) को होली, ईद और रामनवमी को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में मेयर अंजुम आरा भी शामिल हुईं.

Holi 2025: होली खेलने को लेकर बिहार के दरभंगा की मेयर अंजुम आरा का अजीबो गरीब बयान सामने आया है. दरभंगा में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार (11 मार्च, 2025) को होली को देखते हुए शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी. बैठक से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा कि 12.30 बजे से दो बजे के बीच होली खेलने पर रोक लगाई जाए. जुमा को लेकर उन्होंने यह बयान दिया है.

अंजुम आरा ने कहा, "झगड़ा कोई नहीं करना चाहता है. 2-4 असामाजिक तत्व हैं जिनकी वजह से ये सब चीजें होती हैं, इसलिए मैं दरभंगा वासियों से कहना चाहती हूं कि जहां पर आपको जरूरत लगती है वहां प्रशासन की मदद लीजिए ताकि कोई भी दुर्घटना होने से बच सके."

मीडिया ने दरभंगा की मेयर से पूछा कि रमजान भी चल रहा है और होली के दिन जुमा भी है, आपने क्या तरकीब निकाली है क्या कुछ बात हुई है? इस पर उन्होंने कहा कि हमने यही तरकीब निकाली है कि 12.30 बजे से 2 बजे तक होली को रोका जाए. बीच में डेढ़ घंटे होली खेलने पर रोक लगाई जाए. जुमा का समय तो आगे जा नहीं सकता है.

मेयर अंजुम आरा ने कहा कि सभी लोगों से आग्रह रहेगा कि 12.30 बजे से 2 बजे तक मस्जिद और जहां भी लोग नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं उनसे दूरी बनाकर होली का कार्यक्रम करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से मस्जिदों और नमाजी स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

'होली के दिन बाहर ने निकलें मुस्लिम'

दरभंगा की मेयर का बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने होली के दिन मुस्लमानों को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि साल में 52 जुमा आता है जबकि होली एक दिन ही आती है. इसलिए मुस्लिम होली के दिन घर से बाहर न निकलें. अगर उनका दिल बड़ा हो, रंग लग जाए तब भी बुरा न मानें तभी घर से बाहर निकलें. 

यह भी पढ़ें: होली में हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, पटना पुलिस की रहेगी पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget