एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच सीएम नीतीश से अचानक मिलने पहुंचे तेजस्वी, किन बातों पर हुई बातचीत?  

Tejashwi Yadav met CM Nitish Kumar: बिहार की राजनीतिक सरगर्मी इन दिनों तेज है. सूबे की राजनीति की चर्चा देश में भी खूब हो रही है. वहीं, इन सब के बीच तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में काफी सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही उनके बदले तेवर को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है. इन सब के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने सीएम नीतीश से मुख्यमंत्री आवास पर जाकर गुरुवार को मुलाकात की. करीब 45 तक दोनों के बीच बातचीत हुई. जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश से आज तेजस्वी यादव मिले. इस मुलाकात को बहुत अहम मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है.

सीएम नीतीश को लेकर लगाई जा रही कई अटकलें 

सामने एक तरफ सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं तो दूसरी तरफ नीतीश को 'इंडिया' गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की भी चर्चा है. इसको लेकर 'इंडिया' गठबंधन की ऑनलाइन बैठक होने वाली थी, लेकिन बैठक कैंसिल हो गया. वहीं, बीजेपी आरोप लगा रही है कि जेडीयू तोड़कर लालू-तेजस्वी को सीएम बनाएंगे. इन सब के बीच सीएम नीतीश कुमार के तेवर भी बदले हुए हैं. 'इंडिया' गठबंधन में नीतीश कुमार की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

इससे पहले भी तेजस्वी पहुंचे थे सीएम आवास

बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार से फोन पर बात की थी. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 40 मिनट तक की बातचीत हुई थी. वहीं, दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी की भी खबरें आई थी. कहा गया था कि मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने को लेकर नीतीश नाराज हैं. बाद में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया था.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor News: कांग्रेस और जनसुराज के 'गठजोड़' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, साफ कर दी मंशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget