एक्सप्लोरर

PM Modi Patna Roadshow: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना में मॉक ड्रिल, प्रधानमंत्री के रथ का SPG ने किया मुआयना

PM Modi Roadshow: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर एसपीजी एक-एक चीजों को बारीकी से जांच कर रही है.

PM Modi Patna Roadshow: राजधानी पटना में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रशासन एक-एक चीजों को बारीकी से देख रहा है. इसी बीच जो रथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे उसका मॉक ड्रिल किया गया और रथ की पहली तस्वीर सामने आई. डाक बंगला चौराहे पर मोदी के रथ को लाया गया, जिसके बाद प्रशासन और एसपीजी ने गाड़ी को सुरक्षा दृष्टिकोण से जांचा.

तैयार रथ पर पीएम मोदी की लगी है तस्वीर 

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान चलने वाली उनकी गाड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर गुजरात के सीएम वाली प्रोफाइल तस्वीर लगी है. इसके साथ पूरे गाड़ी को भगवा रंग में रंगा गया है. वहीं, गाड़ी के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खड़े रहने वाले जगह पर रेड कार्पेट बिछाया गया है.

पटना में पीएम का रोड शो कई मायनों में खास

बता दें कि राजधानी पटना में पीएम मोदी का रोड शो कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. वैसे तो कई प्रधानमंत्री पटना आकर चुनावी सभाएं कर चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब कोई प्रधानमंत्री रोड शो करने जा रहे हैं. पटना पहुंचने के बाद पीएम मोदी सीधे राजभवन जाएंगे. राजभवन में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वो सीधा राजभवन से बेली रोड जाएंगे, जहां से उनके रोड शो का आगाज होगा. 

बेली रोड पर स्थिति हाईकोर्ट के पास बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पीएम मोदी माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वो इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचेंगे. इसके बाद पीएम मोदी डाक बंगला चौराहे पर पहुंचेंगे, जहां उन पर पुष्प वर्षा की जाएगी फिर कदमकुआं के रास्ते होते हुए प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो गांधी मैदान जेपी गोलंबर तक आकर खत्म होगा. पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए पटना में यातायात की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Road Show: पटना में पीएम के रोड शो के स्वागत में बनेंगे 39 मंच, कहां क्या-क्या की गई तैयारी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget