एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result: 'BJP मुद्दा विहीन हो गई है, भगवान राम और हनुमान...', कर्नाटक परिणाम पर RJD का सियासी बयान

Karnataka News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है. वहीं, बीजेपी की हार पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर पर निशाना साधा.

पटना: कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) में कांग्रेस (Congress) की बढ़त पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने शनिवार को कहा कि बीजेपी (BJP) से भगवान हनुमान नाराज है, इसलिए कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह बजरंगबली का सहारा लिया था और बजरंगबली का नारा लगाया था तो बजरंगबली ने अपने गदा से प्रहार किया और कांग्रेस की सरकार बन रही है. बीजेपी मुद्दा विहीन हो गई है. भगवान राम और हनुमान के सहारे चुनाव जीतना चाहती है इसका प्रतिफल बीजेपी को कर्नाटक में दिख रहा है.

'मुख्यमंत्री का चेहरा बीजेपी बाबा बागेश्वर को बना देगी'

मृत्युंजय तिवारी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन पर कहा कि अब तो लगता है कि बीजेपी बाबा बागेश्वर के सहारे ही बिहार में राजनीति करेगी, तो कुछ दिन के बाद  बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बाबा बागेश्वर को बना देगी. बीजेपी बौखलाई हुई है. उन्होंने कहा कि बाबा को लेकर यह जो सारा काम बीजेपी कर रही है, इससे पता चलता है कि बीजेपी मुद्दा विहीन पार्टी हो गई है. 

बीजेपी अब बाबा जनता पार्टी हो गई है- आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून के साथ खिलवाड़ करेगा संविधान से ऊपर होकर कानून से अलग होकर कोई बात करेगा तो कानून का डंडा भी चलेगा. यह बिहार है. हम लोग तो भगवान हनुमान के खुद सबसे बड़े भक्त हैं लेकिन, बीजेपी अब बाबा जनता पार्टी हो गई है और यह बिहार की जनता समझ रही है. बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत लगभग स्पष्ट हो गया है. 224 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में कांग्रेस को 136 सीटें मिलती दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वालों को गिरिराज सिंह का जवाब, बोले- 'आज नहीं तो कल तेरी बारी भी आएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget