एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर BJP की B टीम कैसे हैं इसका सबूत RJD ने दिया, कहा- 'एक दिन में दो बार…'

Prashant Kishor BJP B Team: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर आरजेडी की ओर से पलटवार किया गया है. पढ़िए आरजेडी की ओर से निशाना साधते हुए क्या कहा गया है.

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बीजेपी की बी टीम हैं. यह बात कई बार आरजेडी (RJD) की ओर से कही गई है. बीते सोमवार (06 जनवरी, 2025) को भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं. अब आरजेडी की ओर से मंगलवार (07 जनवरी, 2025) को सबूत देते हुए इसको साबित करने की कोशिश की गई है.

आरजेडी के अपने एक्स हैंडल पर मंगलवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें दिलीप जायसवाल यह कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर अगर बीजेपी की बी टीम हैं तो तेजस्वी यादव को क्या दिक्कत है? कोई बोले ए टीम, बी टीम या सी टीम. इस पर आरजेडी की ओर से पलटवार करते हुए एक्स के जरिए कहा गया, "BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्वीकारा कि कंबल किशोर पांडे बीजेपी की B टीम ही नहीं बल्कि A और C टीम भी हैं."

आगे आरजेडी के पोस्ट में लिखा गया, "बीजेपी के समर्थक सामाजिक समूह और पदाधिकारी ही इनके अगल-बगल हैं. इनके निर्माता, निर्देशक और वित्तदाता भाजपाई हैं. सरकार को किरकिरी से बचाने एवं छात्रों के आंदोलन को कुचलने तथा संभ्रांत कोचिंग व पेपर माफिया को बचाने के लिए ही स्क्रिप्ट लिखी गई."

बी-टीम को क्या सबूत दिया गया?

सरकार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर को लेकर कहा गया कि, "पुलिस हिरासत में रहकर प्रेस वार्ता करना और शाम में जेल बंद होने के बाद भी रिहाई होना तथा एक दिन में कोर्ट का दो बार निर्णय बदलना, यह जन्मजात श्रेष्ठता और प्रिविलेज नहीं है तो क्या है? दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के करोड़ों लोग इससे भी हल्के मामलों में जेलों में सड़ रहे हैं. नौकरशाही, मीडिया और न्यायपालिका जातिवाद के सबसे बड़े अड्डे हैं."

दूसरी ओर आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "आखिर डायरेक्टर टीम के राजकीय डायरेक्टर ने मान ही लिया कि छात्रों के आंदोलन को दूषित करने वाले सुराख पांडेय बीजेपी के B टीम के लीड एक्टर हैं. कितने ईमानदार लोग हैं! शुक्रिया दिलीप जायसवाल, आपने बिहारियों के मन में चल रहे कन्फ्यूजन को क्लियर किया!"

यह भी पढ़ें- नीतीश मॉडल के सहारे सीटों के लिए BJP पर दबाव? दिल्ली में चुनाव से पहले JDU का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget