एक्सप्लोरर

RJD Foundation Day: स्थापना दिवस पर बोले लालू- देश को तोड़ रहे हैं PM मोदी, विधायकों को खरीद कर बनाते हैं सरकार

RJD 27th Foundation Day: लालू यादव प्रदेश कार्यालय में सभा को संबोधित कर रहे थे. आज पार्टी का 27वां स्थापना दिवस है. इसको लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

पटना: पार्टी के स्थापना दिवस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (lalu Prasad Yadav) बुधवार (5 जुलाई) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बीजेपी (BJP) पर हमलावर दिखे. स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि आज आरजेडी के 27 साल हो गए. देश में भाईचारे को तोड़ा जा रहा. नफरत फैलाई जा रही. नरेंद्र मोदी देश को तोड़ रहे हैं.

लालू यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान दिया था उसको बीजेपी खत्म कर रही है. हर क्षेत्र में और हर चुनाव में आरजेडी ने कीर्तिमान स्थापित किया. रघुवंश प्रसाद की कमी महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी (आरजेडी) अपने स्थापना काल से लेकर अब तक मजबूती से देश की एकता, धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी है. विधायकों की खरीद बिक्री कर नरेंद्र मोदी सरकार बनाते हैं.

लालू यादव ने की देशवासियों से अपील

पार्टी के स्थापना दिवस पर लालू यहीं नहीं रुके. उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार में महंगाई है, गरीब तबाह हो गया. लालू यादव ने बिहार और देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि झुकना नहीं है. इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. जिलों से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे.

नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है. लालू ने कहा कि जो आवाज उठा रहा है उसके पीछे जांच एजेंसियों को लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आवाज दबाने की कोशिश है लेकिन कोई डरने वाला नहीं है. लालू ने कहा कि जगदानंद आरजेडी को अच्छे से चला रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे- "लालू यादव मत घबराना, तेरे पीछे सारा जमाना."

यह भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश ने टाइट किया 'स्क्रू' तो 'ढीला' हुए चंद्रशेखर? पीत पत्र से खुला 'राज', KK पाठक से शिक्षा मंत्री हैं नाराज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget