एक्सप्लोरर

शिवहर सीट से RJD ने फाइनल किया प्रत्याशी! लवली आनंद को टक्कर देंगी रितु जायसवाल

Lok Sabha Elections 2024: रितु जायसवाल मुखिया रह चुकी हैं. बिहार में बाढ़ के समय सबसे पहले चर्चा में आई थीं. इस सीट से जेडीयू की प्रत्याशी लवली आनंद हैं.

RJD Ritu Jaiswal: 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की शिवहर सीट आरजेडी के खाते में गई है. कई ऐसी सीटें हैं जहां से औपचारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है कि प्रत्याशी कौन होगा. सूत्रों के अनुसार शिवहर सीट से पार्टी ने रितु जायसवाल को उतारने का फैसला लिया है. इस सीट से जेडीयू की प्रत्याशी लवली आनंद हैं. अगर मैदान में उतरती हैं तो लवली आनंद से उनकी टक्कर हो सकती है.

रितु जायसवाल मुखिया रह चुकी हैं. बिहार में बाढ़ के समय सबसे पहले चर्चा में आई थीं. उसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर 2020 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन हार मिली थी. अभी वह आरजेडी में प्रदेश प्रवक्ता भी हैं.

बता दें कि आरजेडी को किसी वैश्य को टिकट देना था. क्योंकि बीजेपी ने सीतामढ़ी और शिवहर दोनों सीट से अगड़ी जाति से प्रत्याशी को उतारा है इसलिए लोगों में नाराजगी है. इसका फायदा ध्यान में रखते हुए आरजेडी ने रितु जायसवाल को टिकट दिया है.

शिवहर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण समझिए

शिवहर लोकसभा में सबसे अधिक वैश्य मतदाता हैं जो 25 फीसद के करीब हैं. दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोटर हैं जो करीब 18 फीसद हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा और पिछड़ा वोटर्स को जोड़ दिया जाए तो 30 से 35 फीसद के आसपास हैं. राजपूत वोटर 2 लाख के करीब हैं. शिवहर में 1686215 वोटर्स हैं. इसमें पुरुष मतदाता 896691 और महिला मतदाताओं की संख्या 789456 है.

शिवहर लोकसभा क्षेत्र में राजपूत जाति से हैं तीन विधायक

गौरतलब हो कि शिवहर लोकसभा में राजपूत की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इस लोकसभा में राजपूत जाति से तीन विधायक हैं. इसमें एक लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद भी हैं. संख्या कम है लेकिन राजपूतों का दबदबा शिवहर में बरकरार है. अब देखना होगा कि रितु जायसवाल और लवली आनंद में कैसी टक्कर होती है.

यह भी पढ़ें- रोहिणी आचार्य ने नहीं दी लालू यादव को किडनी? BJP का आरोप- सिर्फ सुर्खियां बटोरी जा रही, इसकी जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget