एक्सप्लोरर

Congress RJD Seat Sharing: पहले चरण में बिहार की सभी सीटों के लिए RJD ने बांटे सिंबल, क्यों इंतजार में कांग्रेस? जानें

Congress RJD Seat Sharing Meeting: तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कहा था कि कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है. सूत्र बताते हैं कि कई सीटों को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

Congress RJD Seat Sharing News: बिहार में एनडीए (NDA) जहां लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी समर में अपने 'योद्धाओं' को उतार चुकी है, वहीं महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर बात नहीं बन सकी है. आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं और बैठकों का दौर भी जारी है. एक तरफ बैठक हो रही है तो दूसरी ओर इसको लेकर बिहार में महागठबंधन के नेताओं में बेचैनी है.

पहले चरण की एक सीट पर कांग्रेस का दावा

दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत चार सीटों पर चुनाव होना है. इन चार सीटों में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल हैं. सबसे बड़ी बात है कि इन चारों सीटों पर आरजेडी अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे चुकी है, लेकिन औरंगाबाद सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है. औरंगाबाद से महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है. इस सीट को हर हाल में कांग्रेस लेना चाहती है. इसी को लेकर इंतजार कर रही है कि आज की बैठक के बाद क्या कुछ निर्णय लिए जाते हैं.

बता दें कि बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कहा था कि कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है. हालांकि, सूत्र अभी भी बताते हैं कि कई सीटों को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि अगर सीट बंटवारा दिल्ली में तय कर भी लिया जाएगा, तो क्षेत्र में घटक दलों के कार्यकर्ताओं के दिल मिल पाएंगे इसमें शंका है.

पूर्णिया सीट के लिए भी दोनों पार्टियां कर रहीं दावा

इसके इतर पूर्णिया, कटिहार, औरंगाबाद जैसी कई सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है लेकिन आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं है. औरंगाबाद में आरजेडी की ओर से अपने प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने के बाद कांग्रेस की नाराजगी भी देखने को मिली है. आरजेडी-कांग्रेस दोनों पार्टियां चाहती हैं कि पूर्णिया सीट को अपने पास रखें.

दरअसल, पूर्णिया सीट पर कांग्रेस पूर्व सांसद पप्पू यादव को उतारना चाहती है जबकि आरजेडी यहां से जेडीयू से आई बीमा भारती को लड़ाना चाह रही है. बताया जाता है कि दिल्ली में बुधवार (27 मार्च) को फिर से कांग्रेस और आरजेडी के नेता सीट बंटवारे को लेकर बैठने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- 'गठबंधन की राजनीति में हर कोई...', सीट शेयरिंग को लेकर फंसे मामले पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget