एक्सप्लोरर

क्या नीतीश कुमार नहीं होंगे अगला सीएम चेहरा? RJD के दावे से मची खलबली

Bihar CM Face: बिहार चुनाव से पहले RJD ने नीतीश कुमार को CM चेहरा घोषित न करने पर PM मोदी पर निशाना साधा. RJD का दावा है कि BJP, JDU को खत्म करना चाहती है और नीतीश को किनारे कर देगी.

RJD on Nitish Kumar Bihar CM Face: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति भी तेज हो गई है. अब लालू यादव की पार्टी RJD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे का जिक्र कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राजद की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि पीएम मोदी दो दिन बिहार में रहे, लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया, इसके पीछे क्या वजह है?

RJD का दावा है कि पीएम मोदी ने JDU को बड़ा झटका दिया है और नीतीश कुमार की उम्मीद पर पानी फेर दिया है. पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट तो ले लेगी, लेकिन उनकी सरकार बन गई तो नीतीश कुमार को किनारे कर देगी और अपना सीएम बनाएगी. 

जदयू ने तेजस्वी यादव का नाम लेकर किया पलटवार
आरजेडी के इस दावे पर नीतीश कुमार के जेडीयू नेता भड़क गए हैं. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ऐलान किया है, "2025 से 2030, एक बार फिर से नीतीश. वो जिधर देखेंगे, उधर सत्ता चल पड़ेगी." वहीं, जदयू ने भी पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पांच बार बिहार आ चुके हैं लेकिन तेजस्वी यादव को कभी सीएम चेहरा घोषित नहीं किया.  

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. यहां उन्होंने रोड शो किया था और फिर बीजेपी के दफ्तर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी. इसके बाद विक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित किया था. 

'नीतीश कुमार को पीएम से थीं कई उम्मीदें'- आरजेडी
पीएम मोदी 29 मई को बिहार आए थे और 30 मई को दिल्ली लौट गए थे. अब पीएम मोदी के दौरे पर RJD सवाल खड़े कर रही है. RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "जदयू को पीएम मोदी के इस दो दिवसीय दौरे से काफी उम्मीदें थीं. उनको लग रहा था कि PM मोदी बिहार आकर ऐलान करेंगे कि नीतीश कुमार ही NDA का मुख्यमंत्री चेहरा हैं और सरकार बनने पर नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पीएम ने एक बार फिर नीतीश को लेकर कोई ऐलान नहीं किया."

मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि पटना में जब रोड शो हुआ तो नीतीश कुमार साथ नहीं थे. बीजेपी दफ्तर में भी बैठक के दौरान नीतीश कुमार के नाम का जिक्र नहीं हुआ. बिक्रमगंज की रैली में मंच पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार साथ थे, लेकिन वहां भी प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया, जबकि बीमार लालू ऐलान करते फिरते हैं की तेजस्वी ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं.

'अब आएगी तेजस्वी यादव की सरकार'
राजद ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म करना चाहती है. हालांकि, जनता इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने देगी, क्योंकि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है. अब केवल तेजस्वी यादव की सरकार आएगी. 

अमित शाह ने किया था नीतीश कुमार का जिक्र
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब मार्च 2025 में बिहार दौरे पर थे, तब उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. हालांक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की. इससे राजद को नीतीश कुमार को घेरने का मौका मिल गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'राहुल गांधी सरकार गिरा देते, लेकिन...', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
'राहुल गांधी सरकार गिरा देते, लेकिन...', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
'दो कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा', पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा
'दो कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा', पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? फाउंडर ने बताई काम की बात
Embed widget