एक्सप्लोरर

RCP Singh BJP: आरसीपी सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, 'मिशन 2024' से पहले नीतीश के लिए यह बड़ा झटका!

RCP Singh News: आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के दाहिने हाथ माने जाते थे. आज नई दिल्ली के पार्टी दफ्तर में वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. 1.30 बजे कार्यक्रम है.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह (RCP Singh) आज गुरुवार (11 मई) को बीजेपी में शामिल होंगे. जेडीयू (JDU) से इस्तीफा देने के बाद लगातार आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इस्तीफे के बाद उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की थी लेकिन चर्चा थी कि वह बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अब आज इस पर मुहर भी लग जाएगी.

दिल्ली के पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम

आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कभी वे नीतीश कुमार दाहिने हाथ माने जाते थे. नई दिल्ली पार्टी दफ्तर में आज वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. मिशन 2024 से पहले ही आरसीपी सिंह सरकार और नीतीश कुमार की पोल खोल रहे थे. नीतीश कुमार के मिशन 2024 से पहले नीतीश के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होगा क्योंकि आरसीपी सिंह अब और तेवर में दिखेंगे. 1.30 बजे से दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में कार्यक्रम है.

पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं आरसीपी सिंह

बता दें कि आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं. नीतीश कुमार के कभी काफी करीबी रहने वाले आरसीपी सिंह आज राजनीतिक तौर पर उनके दुश्मन बन बैठे हैं. आरसीपी सिंह भी कुर्मी जाति से आते हैं तो वहीं नीतीश कुमार भी कुर्मी जाति से ही है. अब बीजेपी में शामिल होने के बाद देखना होगा कि आरसीपी सिंह कैसे काम करते हैं.

कुछ दिन पहले अजय आलोक ने थामा था बीजेपी का दामन

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने भी 28 अप्रैल को बीजेपी का दामन थामा था. यह भी सीएम नीतीश कुमार के लिए झटका से कम नहीं था. दिल्ली में उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी. इससे पहले अजय आलोक जनता दल यूनाइटेड में काफी लंबे समय तक प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं. वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में माने जाते थे. प्रवक्ता के रूप में अजय आलोक विरोधियों पर तीखा हमला करते थे.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: पटना में 6 दिनों तक 24 घंटे चलता रहेगा लंगर, ग्रामीणों ने की ये खास तैयारी, जानकर खुश हो जाएंगे बाबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget