एक्सप्लोरर

रक्सौल में मटकोर पूजा के दौरान स्कॉर्पियो ने दुल्हन सेमत 3 महिलाओं को कुचला, भाभी की मौत, विरोध में सड़क जाम

Road Accident: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गईं. घायलों में दुल्हन और दो भाभी शामिल थीं. महिलाओं को टक्कर मारने के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया. विरोध में आगजनी की गई.

Raxaul Road Accident: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में बीते शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो चालक दुल्हन समेत परिवार की महिलाओं को टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना में दुल्हन और दो भाभी बुरी तरह घायल हो गईं. मामले की जानकारी होने के बाद शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को डंकन अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने एक भाभी को मृत घोषित कर दिया. दुल्हन और दूसरी भाभी जीवन और मौत से जूझ रही हैं.

घटना हरैया थाना क्षेत्र के सिंहपुर हरैया गांव की है. उत्तम पंडित के घर पर शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. बेटी की शादी के लिए दरवाजे पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया था. घर की महिलाएं मटकोर पूजा की रस्म अदा करने गई थीं. लौटने के दौरान दुल्हन समेत घर की तीन महिलाएं स्कॉर्पियो की चपेट में आ गईं. टक्कर मारने के बाद चालकर गाड़ी लेकर फरार हो गया. हादसे में दुल्हन और दो भाभी घायल हो गईं. अस्पताल पहुंचने पर दुल्हन की एक भाभी ने दम तोड़ दिया.

मातम में बदली शादी की खुशियां

दुल्हन और दूसरी भाभी की हालत गंभीर बताई गई है. विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जाम लगाया दिया. सड़क पर महिला पुरुषों के उतरने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शन की सूचना पर हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शकारियों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. सड़क से भीड़ हटने के बाद आवागमन चालू हो गया.

दुल्हन की सलामती के लिए दुआ

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द स्कॉर्पियो को चिन्हित कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि सोमवार को दुल्हन की बारात आने वाली थी. शादी के लिए मंडप सज चुका था. अब दुल्हन के लिए सलामती की दुआ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- सीजफायर के उल्लंघन पर बोले दिलीप जायसवाल, 'पाकिस्तान की सेना का अलग मिजाज, भारत भी है तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget