एक्सप्लोरर

VIDEO: 'भगवान को बचाकर चलना होगा, हिंदू समाज है...', बिहार के शिक्षा मंत्री का वायरल हो गया फोन कॉल, प्लान OUT!

Bihar Politics: रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादास्पद बयान के बाद हर तरफ आलोचना हुई थी. अब उनके फोन कॉल पर बातचीत का एक वीडियो सामने आया है.

पटनाबिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने कुछ दिनों पहले रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर बयान देकर देश भर की राजनीति को गर्म कर दिया था. धीरे-धीरे मामला ठंडा हो ही रहा था कि अब उनके एक फोन कॉल ने उनके गुप्त एजेंडे का राज खोल दिया है. चंद्रशेखर ने यह कहा है कि रामचरितमानस को लेकर इस तरह से बोलना है कि हिंदू लोग नाराज न हों. भगवान को बचाकर चलना होगा. हार्ड लाइन लेंगे तो लोग गुस्सा हो जाएंगे.

चंद्रशेखर फोन कॉल पर बातचीत कर रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर स्वामी प्रसाद मौर्य और राजेंद्र गौतम से भी इस संबंध में चर्चा होने की बात कह रहे हैं. यह मामला दो दिन पहले का है. जमुई से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठे थे. पार्टी के लोगों ने ही आग्रह किया कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को फोन कर आमंत्रित करें और इस क्षेत्र में किसानों की तरफ से मुफ्त में दान की गई जमीन पर स्कूल खोले जाने के संबंध में उनसे आग्रह करें. इसके बाद शिक्षा मंत्री को फोन मिलाया गया था.

फोन पर क्या हुई बातचीत?

उदय नारायण चौधरी ने जब फोन मिलाया तो चंद्रशेखर ने अपनी पूरी प्लान बताने लगे. शिक्षा मंत्री रामचरितमानस को लेकर बताने लगे कि लोगों के बीच क्या रखना है. कहा कि बात इस तरह से रखनी है जिससे हिंदू लोग नाराज न हों. चंद्रशेखर ने आगे यह कहा कि भगवान को बचाकर चलना होगा. हिंदू समाज है. हार्ड लाइन लेंगे तो लोग नाराज हो जाएंगे.

चंद्रशेखर ने फोन पर आगे कहा कि आप लोग इस तरह से बातों को रखें कि शबरी का बेर राम ने खाया, लेकिन शबरी का बेटा जीतन राम मांझी जब मंदिर में गए तो उसे गंगाजल से धोया गया. उस समय धर्मचार्यों ने पुरोहितों का जीभ क्यों नहीं काटा? रामनाथ कोविंद को पुरी के मंदिर में क्यों नहीं घुसने दिया गया? यानी आप हमें अछूत बनाकर रखना चाहते हो और हम से वोट लेना चाहते हो. इस तरह से बोलने से हिंदू लोग नाराज नहीं होंगे.

बता दें कि रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कुछ दिनों पहले पटना में ही एक कार्यक्रम के बाद विवादास्पद बयान दिया था. इस बयान के बाद हर तरफ से उनकी आलोचना होने लगी थी. सहयोगी दल जेडीयू की तरफ से और सीएम नीतीश कुमार की तरफ से भी बयान वापस लेने के लिए कहा गया लेकिन आरजेडी अपने नेता के साथ खड़ी है.

यह भी पढ़ें- Kashmiri Girl Love Story: धर्म बदला फिर भी मिला धोखा, कश्मीरी लड़की बिहारी के लिए बनी अंजिल, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget