एक्सप्लोरर

Patna News: 'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा', CM नीतीश कुमार के बेटे का विरोध शुरू, पटना में लगा पोस्टर

Bihar Politics: पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत पर हमला बोला गया है. रवि गोल्डन कुमार कांग्रेस नेता की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है और सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) के सक्रिय राजनीति में आने से पहले ही पटना में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत पर हमला बोला गया है. पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार और निशांत की तस्वीर है. पोस्टर पर लिखा गया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा. 

रवि गोल्डन कुमार कांग्रेस नेता की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है. रवि गोल्डन कुमार पोस्टर में राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे हैं. वह खुद को प्रजा का बेटा बता रहे हैं. पोस्टर में लिखा है- "2025 हरनौत विधानसभा चुनाव". वह खुद को नालंदा के हरनौत विधानसभा क्षेत्र का भावी प्रत्याशी बता रहे हैं. पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर हरनौत से निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे तो उनके खिलाफ रवि गोल्डन चुनाव लड़ेंगे.

निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की हो रही मांग

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. जेडीयू नेताओं की तरफ से सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठ रही है. नेताओं ने यह भी मांग की थी कि निशांत को हरनौत से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

बेटे को लेकर नीतीश ने नहीं दिया है कोई बयान

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चाएं तेज हैं कि होली के बाद निशांत सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं. इस साल हरनौत से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. हरनौत विधानसभा क्षेत्र नालंदा जिले में आता है. नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है. नीतीश कुमार हरनौत से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और जीते भी हैं. अब निशांत सक्रिय राजनीति में आते हैं या नहीं, आते हैं तो क्या हरनौत से लड़ेंगे? इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी की पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक, बिहार में चुनाव से पहले किसी ठोस फैसले की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget