एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी की पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक, बिहार में चुनाव से पहले किसी ठोस फैसले की तैयारी?

Mukesh Sahani: पार्टी ने आठ और नौ मार्च को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (वाल्मीकि नगर) में बैठक बुलाई है. इसके लिए पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचना भेज दी गई है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इसी साल के अंत में चुनाव होना है ऐसे में कोई कमी न रहे जाए इसलिए पार्टियों के नेता बैठक कर रहे हैं. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक बुलाई है. 

आठ और नौ मार्च को वाल्मीकि सभागार, वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (वाल्मीकि नगर) में बैठक होगी. इसके लिए पार्टी से जुड़े राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचना भेज दी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि आठ मार्च (शनिवार- दोपहर 12.05 से शाम 5.00 बजे तक) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी की बैठक आयोजित की गई है. वहीं नौ मार्च (रविवार- सुबह 11.00 से शाम 5.00 बजे तक) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी.

होली मिलन समारोह का भी होगा आयोजन

इस दौरान अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस समारोह और होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से संबंधित विषयों और अन्य आवश्यक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. इस बैठक में सभी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.

बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन के साथ है. अब तक तो यही तस्वीर है कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में साथ रहकर 2025 का चुनाव लड़ेगी. क्योंकि मुकेश सहनी निषाद आरक्षण की मांग पर अड़े हुए हैं. वे कई बार यह कह चुके हैं कि बीजेपी अगर उनकी मांग मान लेती है तो वे बिना शर्त के सब कुछ मानने के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा कि चुनाव के वक्त क्या तस्वीर निकलकर आती है.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मीणा और हरियाणा BJP अध्यक्ष को लेकर पार्टी पर खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget