एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: आज सासाराम से शुरू होगी राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', महागठबंधन के तमाम नेता होंगे शामिल

राहुल गांधी डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में 12 बजे पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे. 4 बजे खाना खाने के बाद सभा स्थल से डेहरी ऑन सोन की तरफ निकलेंगे. फिर औरंगाबाद की तरफ निकल जाएंगे. 

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को रोहतास जिले के सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. वो 11:45 पर एसपी जैन कॉलेज में हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के एसआईआर के जरिए लोगों के मताधिकार पर कथित हमले को उजागर करना और "वोट चोरी" के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाना है. 

रोहतास के बाद डेहरी और औरंगाबाद जाएंगे

राहुल गांधी डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा के मैदान में 12 बजे पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे. 4 बजे खाना खाने के बाद सभा स्थल से डेहरी ऑन सोन की तरफ निकलेंगे. फिर डेहरी ऑन सोन से औरंगाबाद की तरफ निकल जाएंगे. 16 दिनों में यह यात्रा गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी.

16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ बिहार में "महागठबंधन" में शामिल कई बड़े नेता भी शामिल होंगे. यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली में शक्ति प्रदर्शन के साथ होगा. शनिवार को, राहुल गांधी ने कहा, "सोलह दिन, 20 से ज़्यादा ज़िले, 1,300 से ज़्यादा किलोमीटर हम मतदाता अधिकार यात्रा के साथ लोगों के बीच आ रहे हैं. यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार- 'एक व्यक्ति, एक वोट' की रक्षा का अधिकार है. संविधान बचाने के लिए बिहार में हमसे जुड़ें" 

दक्षिण बिहार के सासाराम संसदीय क्षेत्र, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, से शुरू होने वाली इस यात्रा के बारे में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा राज्य भर के ज़िलों में जाएगी और तीन दिन - 20, 25 और 31 अगस्त - विश्राम के लिए होंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के अलावा, तीन वामपंथी दलों सहित अन्य इंडिया ब्लॉक सहयोगी भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे.

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप

सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या भी राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे. सीपीएम पदाधिकारी सुभाषिनी अली भी यात्रा का हिस्सा होंगी. सीपीआई भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है. खेड़ा ने आरोप लगाया कि एसआईआर ने वास्तव में दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों सहित लाखों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की भाजपा की साजिशों को उजागर किया है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की यात्रा पर संजय झा का तंज- एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget