एक्सप्लोरर

Land for Job Scam मामले पर CBI का एक्शन, राबड़ी देवी के घर पहुंची टीम

CBI Team at Rabri House: जमीन लेकर रेलवे में नौकरी देने का मामला है. इसी मामले में सीबीआई की टीम पहुंची है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दिया है.

पटना: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. राबड़ी आवास (Rabri Devi House) में सीबीआई (CBI) की 12 सदस्यीय टीम पहुंची है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी आवास में थे लेकिन वह बजट सत्र को लेकर विधानसभा पहुंच गए हैं. जमीन लेकर रेलवे में नौकरी देने का यह मामला है और इसी को लेकर जांच के लिए टीम पहुंची है. यह छापेमारी नहीं है. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम सिर्फ पूछताछ के लिए आई है. सोमवार की सुबह-सुबह टीम राबड़ी आवास पहुंची है.

आज 11 बजे से है बजट सत्र

बिहार में बजट सत्र चल रहा है. आज बजट सत्र का छठा दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव को भी बजट सत्र में रहना है. 11 बजे से ही बजट सत्र की शुरुआत हुई है. ऐसे में तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंच गए हैं.

कौन-कौन से हैं मामले?

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामला. यानी जमीन के बदले नौकरी दी गई थी. लालू, राबड़ी और मीसा को राउज एवेन्यू कोर्ट से समन जारी हुआ था. सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने 15 मार्च को पेश होने को कहा था, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंच गई है. फिलहाल किस मामले में आज सोमवार की सुबह सीबीआई की टीम आई है यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

आरजेडी ने बीजेपी पर बोला हमला

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह तो सब लोग जानते हैं कि लगातार सभी विपक्षी दलों को किस तरह से केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से इसको (सीबीआई) तोता बनाकर बीजेपी इसका दुरुपयोग कर रही है. आईटी, ईडी, सीबीआई को तो हमलोग कहते हैं कि ये बीजेपी के तीन जमाई हैं. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि फिलहाल किस लिए टीम पहुंची है इसकी जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Good News: बिहार में चार बहुओं के साथ सास ने भी दी परीक्षा, पहले पढ़ना भी नहीं आता था, अब इलाके में चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget