एक्सप्लोरर

Purnea News: पूर्णिया में 10 साल की बच्ची से युवक ने किया रेप, ब्लीडिंग होने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दी रेत और मिट्टी

Purnea Rape News: बच्ची अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी. घटना आठ मार्च शनिवार की है. पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है.

पूर्णिया: जिले के डगरूआ थाना (Dagrua police station) क्षेत्र के एक गांव में सहेलियों के साथ खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की सारी सीमाएं पार कर दी. पीड़िता की मां के अनुसार दिलखुश जर्रा (25 वर्ष) नाम का युवक बच्ची को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर ले गया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान खून बहने पर बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उसने रेत और मिट्टी डाल दी.

घटना शनिवार (आठ अप्रैल) की बताई जा रही है. घटना के बाद बच्ची के परिजन लोकलाज और इंसाफ पाने की चाहत के बीच एक दिन की माथापच्ची के बाद रविवार (9 अप्रैल) को पुलिस से शिकायत की. इस घटना को लेकर परिजनों और इलाके के लोगों में भारी रोष है. ग्रामीणों और परिवार वालों ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई कर आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है.

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में एक आवेदन दिया गया है. इसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी. इसी बीच आरोपित युवक वहां पहुंचा और बच्ची को पकड़ लिया. इस दौरान उसने बच्ची के साथ खेल रहे बाकी बच्चों को डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया.

बच्ची को करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ रेप किया. इस दौरान बच्ची के गुप्तांग से खून बहने पर उसके प्राइवेट पार्ट में बालू और मिट्टी डालकर वहां से फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित दिलखुश जर्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Nalanda Violence: नालंदा में इंटरनेट शुरू होते ही अफवाह फैलाने वाले हुए सक्रिय, पटना से पहुंची टीम ने 5 को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget