एक्सप्लोरर

Bihar CBI Raids: 3 करोड़ से अधिक संपत्ति, समाजशास्त्र में PHD... जानें कौन हैं RJD MP फैयाज अहमद, जिनके घर पड़ी CBI रेड

ED Raid in Bihar: डॉक्टर फैयाज अहमद आरजेडी से काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं. वो आरजेडी के टिकट पर 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में मधुबनी की बिस्फी विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

Bihar News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद के बिहार के मधुबनी स्थित घर पर छापा मारा. ईडी की कार्रवाई ऐसे समय हो रही है, जब राज्य में इसी महीने बनी महागठबंधन की सरकार विधानसभा में विश्वास मत पेश करने वाली है.  ईडी की इस कार्रवाई से बिहार के राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है. आरजेडी ने डॉक्टर अहमद को इसी साल राज्य सभा में भेजा है. इससे पहले वो 2010 और 2015 में आरजेडी के ही टिकट पर मधुबनी की बिस्फी विधानसभा सीट से विधायक भी चुने जा चुके हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं डॉक्टर फैयाज अहमद.

कौन हैं डॉक्टर फैयाज अहमद

मधुबनी में पैदा हुए डॉक्टर फैयाज अहमद ने दरभंगा के ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी की डिग्री ली है. वो मधुबनी के केशोपुर में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के नाम से मेडिकल कॉलेज चलाते हैं. इसके अलावा वो कई स्कूल,बीएड कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं. 

राजद ने इस साल डॉक्टर फैयाज अहमद को राज्य सभा भेजा था. माना जा रहा है कि आरजेजी ने अपने मुस्लिम-यादव समिकरण को मजबूत बनाए रखने के लिए डॉक्टर फैयाज को राज्य सभा भेजा. उनकी अहमियत को इस तरह से ही समझ सकते हैं कि उनके नामांकन के समय राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव खुद मौजूद थे. उनके अलावा उस समय नेता प्रतिपक्ष रहे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे. 

डॉक्टर फैयाज अहमद का राजनीतिक सफर

डॉक्टर फैयाज अहमद आरजेडी से काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं. वो आरजेडी के टिकट पर 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में मधुबनी की बिस्फी विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में बिस्फी में बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर बचौल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

डॉक्टर फैयाज अहमद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में भी रह चुके हैं. उन्होंने जदयू के टिकट पर 2005 का चुनाव बिस्फी सीट से लड़ा था. इसमें उन्हें हार का सामना करा पड़ा था. इसके बाद वो आरजेडी में शामिल हो गए थे. 

कितने की संपत्ति के मालिक हैं डॉक्टर फैयाज अहमद

राज्य सभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में डॉक्टर फैयाज अहमद ने 55 लाख से अधिक रुपये नगद, निवेश और हथियार होने की जानकारी दी है. इसके अलावा उन्होंने दो करोड़ 70 लाख से अधिक की अचल संपत्ति की जानकारी दी है. उन पर केवल एक मामला चल रहा है, वह है कोरोना काल में निषेधाज्ञा के उल्लंघन का.

ये भी पढ़ें

RJD MLC Sunil Singh: आरजेडी MLC के घर CBI की रेड, लालू यादव परिवार के बेहद करीबी हैं सुनील सिंह, राबड़ी देवी बांधती हैं राखी

Bihar: 'कुछ नहीं मिला तो मानहानि का करूंगी केस दर्ज,' CBI Raid पर भड़कीं RJD नेता सुनील सिंह की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget