एक्सप्लोरर

समस्तीपुरः शादी करने के लिए नाव से पहुंची बारात, फिर उसी से दुल्हन को विदा कर ले गए लड़के वाले

Bihar Flood: समस्तीपुर कल्याणपुर के गोवरसीठा गांव में आई थी बारात. लड़की के घर के आसपास का पूरा इलाका पानी में डूबा जिसके बाद बारातियों ने नाव का सहारा लिया.

समस्तीपुरः बिहार में समय से पहले बारिश की वजह से अधिकांश नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण कई जिलों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बाढ़ प्रभावित जिलों में एक तरफ जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है तो दूसरी ओर लोगों को शादी करने के लिए अब नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. समस्तीपुर एकलौता नहीं है बल्कि कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.  

समस्तीपुर के कल्याणपुर के गोवरसीठा गांव में तीन दिन पहले एक लड़की की शादी के लिए वारिसनगर प्रखंड के पूर्णाही गांव से बारात आनी थी, लेकिन बागमती के कहर की वजह से दुल्हन के घर के आसपास का इलाका बाढ़ के पानी में डूब गया. ऐसे में शादी समारोह जाने के लिए रास्ता भी नहीं दिख रहा था. नतीजा यह हुआ कि नाव के सहारे ही दूल्हे व पूरी बारात को दुल्हन के घर जाना पड़ा.

दुल्हन के गांव में आजादी के बाद सड़क तक नहीं

बाराती नाव से दुल्हन के घर पहुंचे जिसके बाद शादी हो सकी. लड़के वाले लड़की को नाव पर ही विदा कर अपने घर ले गए. गांव के जिस टोले में बारात आई थी वहां के लोगों ने बताया कि यहां आजादी के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है. ऐसे में बाढ़ उनके घर विपदा बनकर आई है. इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण थे और उनका सहयोग किया. बता दें कि इसके पहले भी गोपालगंज, मोतिहारी और बेतिया जैसे जिलों से ऐसी तस्वीरें पहले भी आई हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पूर्णिया में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जलकर चालक की मौत, खलासी गंभीर

बिहारः पुलिस के लिए सिर दर्द बना आरा का यह डॉन गिरफ्तार, नाचने-गाने का भी रखता था शौक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget