एक्सप्लोरर

Vote Counting: पटना में वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Vote Counting In Patna: बिहार में वोटों की काउंटिंग की तैयारी पूरी हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खुद इसका जायाज लिया है. मतगणना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

Bihar Vote Counting: पूरे देश में मंगलवार चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. बिहार में भी काउंटिंग की तैयारी पूरी हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास, पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक, पटना SSP राजीव मिश्रा तैयारियों का जायजा लिया. एएन कॉलेज में पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. 

पटना में मतगणना की तैयारी पूरी 

पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद हैं, जबकि महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत हैं. पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती हैं जबकि बीजेपी के प्रत्याशी राम कृपाल यादव हैं. काउंटिंग शुरू होने के पहले सियासी दलों के एजेंट को काउंटिंग सेंटर के अंदर एंट्री दी जाएगी. एंट्री सुबह 7:30 बजे तक ही होगी. सुबह 8 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती होगी. इसके बाद EVM में पड़े वोटों की गिनती होगी.

पाटलिपुत्र एवं पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में कुल छह-छह विधानसभा क्षेत्र हैं. इस दोनों लोकसभा क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए ARO समेत कुल 15-15 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं. 14 काउंटिंग टेबल पर वोटों की गिनती होगी. ARO के लिए अलग से एक टेबल होगा. पोस्टल बैलट पेपर से जो वोट पड़े हैं उसकी काउंटिग के लिए अलग से कुल 16 टेबल लगाए गए हैं.  

काउंटिंग समेत अन्य प्रक्रियाओं के लिए करीब 600 के आस पास पदाधिकारी, कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना होगी. चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी होंगे. सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. उम्मीदवारों के एजेंटों को हर राउंड में मिलने वाले वोटों की जानकारी दी जायेगी.

मतगणना को  लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव 

मतगणना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. चार जून की सुबह 5 बजे से लेकर मतगणना समाप्त होने तक बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज की ओर मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग में तथा पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. हालांकि इमरजेंसी वाहनों, मतगणना से जुड़ी, न्यायिक कार्य से जुड़ी गाड़ियों व पासधारक वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget