एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर कब मारेंगे एंट्री? दल बनाने को लेकर किया बड़ा ऐलान

Prashant Kishor News: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर काफी समय से बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय है. वहीं, बुधवार को उन्होंने पार्टी बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Prashant Kishor: बीते 18 महीने से पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा ​कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी चाहती है कि नया दल बने. लोग चाहते हैं कि अगर बिहार में सुधार होना है तो राज्य में एक नया दल या नया विकल्प बनना चाहिए. क्योंकि जनता पिछले 30 सालों से लालू, नीतीश और बीजेपी से त्रस्त हो गई है. जनता देख रही है कि उनके जीवन में सुधार नहीं हो रहा है, लेकिन लोगों को रास्ता नहीं दिख रहा है कि किसको वोट दें. उन्होंने आगे कहा कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन होगा.

'पहले पार्टियों और नेताओं को देते थे सलाह'

प्रशांत किशोर ने कहा कि सामान्य आदमी अकेले तो पार्टी बना नहीं सकता है. ऐसे में जन सुराज वो अभियान है कि लोगों की ताकत को एकजुट किया जाए और सब लोग मिलकर वो विकल्प बनाएं जो हर आदमी खोज रहा है. जो हमने अपने जीवन में जो दस साल तक काम किया है कि पहले पार्टियों और नेताओं को सलाह देते थे कि कैसे वो अपनी पार्टी को संगठित कर सकें, कैसे वो चुनाव लड़कर जीत सकते हैं. जो काम हम पहले दल और नेता के लिए करते थे, वही काम अब बिहार के लोगों के लिए कर रहे हैं कि कैसे आप लोग एक साथ आइए और नया दल बनाइए.

बिहार की जनता जीतेगी- प्रशांत किशोर

आगे राजनीतिक रणनीतिकार ने कहा कि मेरी सलाह से नेता जीते और नेता के बच्चे जीत गए. अब मेरा अपना मानना है कि मेरी सलाह से बिहार की जनता जीतेगी और उनका जीवन सुधरेगा. दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं. दो साल में जनता का राज बनेगा. हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं उनको नौकरी मिले चाहे ना मिले, कम से कम 10 से 15 हजार रुपये का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pashupati Paras: 'बड़े बेटे...', सारे शिकवे गिले भुलाकर चाचा पशुपति ने भजीते चिराग को दी बधाई, जताई बड़ी उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget