एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बिहार में NDA की सरकार बनने पर प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी, कहा- 'नीतीश सौदा' बीजेपी को पड़ेगा भारी

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में हुए सियासी उलटफेर को लेकर प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को लेकर बड़ी बात कही. साथ ही सीएम नीतीश पर निशाना साधा.

पटना: नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार छोड़कर एनडीए (NDA) के साथ नई सरकार बनाई है. इसका आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में क्या असर पड़ेगा? इस मुद्दे पर बेगूसराय में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार को अपना पक्ष रखा. प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस गठबंधन की सबसे बड़ी कीमत बीजेपी (BJP) और उनके दल वालों को विधानसभा के चुनाव में चुकानी पड़ेगी क्योंकि जो बीजेपी का समर्थक है, नेता है, वोटर है, कैडर है. आज उसके पास कोई भी जवाब नहीं है. आपने जिस नीतीश कुमार को आखिर 2020 में थोपा, उस वक्त भी बीजेपी के 75 और जेडीयू के 42 एमएलए थे, बीजेपी की ओर से आपने क्यों नहीं मुख्यमंत्री बनाया और बिहार को सुधारने का जिम्मा लिया.

प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजरिए मैंने पहले भी कैमरे पर कहा है कि नीतीश कुमार अगर महागठबंधन में लड़ते तो उन्हें 5 सीटें भी नहीं आती. ये बात जब कह रहा था तो उस वक्त उनके दल के लोग चिल्लाते थे कि प्रशांत किशोर को क्या आता है. बिहार का कोई नेता तो है नहीं, अगर मैं कह रहा हूं कि उन्हें 5 सीटें भी नहीं आएंगी तो उन्हें नहीं आएंगी. इसी डर से नीतीश कुमार बीजेपी में भागे हैं, उनको मालूम था कि महागठबंधन के साथ में भी उनका खाता खुलने वाला नहीं है. नई व्यवस्था में जरूर एनडीए के नाम पर, मोदी और बीजेपी के नाम पर उन्हें कुछ सीटें मिल जाएंगी.

'कांग्रेस के लीडरशिप को कोई चिंता नहीं थी'

आगे चुनावी रणनीतिकार ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि एक बार फिर नीतीश कुमार भागे तो आपने कहा कि नीतीश कुमार धोखेबाज हैं, और आज फिर उसी नीतीश कुमार को बिहार पर थोप रहे हैं तो जिस तरह से कांग्रेस और कांग्रेस के नेतृत्व ने चंद सांसदों के लालच में बिहार को लालू को बेचा, इस बात की चिंता नहीं की  कि बिहार के लोगों का क्या होगा? यूपीए के 10, 15, 20 सांसद जीतकर आते रहे और लालू यादव पूरे बिहार को लूटकर बर्बाद करते रहे, तो उसकी सोनिया गांधी और कांग्रेस के लीडरशिप को कोई चिंता नहीं थी. वही हाल आज बीजेपी के लीडरशिप का है.

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, आगे जन सुराज के सूत्रधार ने कहा कि बीजेपी की चिंता बस इतनी है कि अगले लोकसभा चुनाव में हमारे 30 से 35 सांसद जीतकर आ जाए. अगर, नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है, बिहार को चलाने की उनकी मानसिक हालत नहीं है इसकी कोई चिंता उन्हें नहीं है. लोकसभा में इसका ज्यादा असर तो नहीं दिखेगा, लेकिन विधानसभा में बीजेपी को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: सीएम नीतीश के नेतृत्व में बनी NDA की सरकार, सम्राट चौधरी ने बताया 'मुरेठा' वाले प्रण का अब क्या करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget