एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

जेडीयू विधायक श्याम रजक ने प्रशांत किशोर को लेकर कहा है कि वे जिस तरह के शब्दों का चयन कर रहे हैं वो कोई बुद्धिजीवी नहीं कर सकता है. सीएम सम्राट को लेकर की गई टिप्पणी पर जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से सीएम सम्राट चौधरी के लिए गोली मारने वाली टिप्पणी पर जेडीयू की ओर से अब प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए विवादित बयान दे दिया है.

शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा, "कोई लफुआ टाइप आदमी इस तरह के शब्दों का उपयोग कर सकता है… प्रशांत किशोर जी से जानने की इच्छा है कि अगर आप किसी को अपराधी कह रहे हैं और जो एक जिम्मेदारी पद पर बैठा है, जो इस राज्य की 14 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व कर रहा हो, लोगों के द्वारा चुना गया हो, ऐसे व्यक्ति पर आप अनर्गल आरोप लगाते हैं तो सीधा-सीधा आप मानसिक रूप से असंतुलित हो गए हैं.. या आप इस तरह से बातें करके लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं." 

'...तो साक्ष्य पर बात करिए और कोर्ट में जाइए'

श्याम रजक ने कहा, "हम लोग तो समझते हैं कि आप बहुत ज्ञानी हैं... लेकिन जिस तरह के शब्दों का चयन आप कर रहे हैं वो कोई बुद्धिजीवी नहीं कर सकता है. अगर सम्राट चौधरी अपराधी हैं तो साक्ष्य पर बात करिए और कोर्ट में जाइए." 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

बता दें कि प्रशांत किशोर एक वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं, "अगर अपराधी को गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बढ़कर कौन बड़ा अपराधी है…" उनके इस बयान के बाद बीजेपी की ओर से आपत्ति दर्ज की गई है. यहां तक कि शनिवार को साइबर थाने में प्रशांत किशोर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है. 

हालांकि प्रशांत किशोर बयान पर सफाई दे चुके हैं और कहा है कि तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. वैसे प्रशांत किशोर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं. बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच वे लगातार इस बात को कह रहे हैं कि सम्राट चौधरी 7वीं फेल हैं, अपराधी हैं, अनपढ़ हैं. अब देखना होगा कि जेडीयू की ओर से आए 'लफुआ' वाले बयान पर जन सुराज की ओर से क्या रिएक्शन आता है.

यह भी पढ़ें- 'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
Advertisement

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget