प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के साइबर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई है. सीएम सम्राट चौधरी के संबंध में कथित रूप से गोली मारने से संबंधित बयान के मामले में यह आवेदन दिया गया है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कि मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़ा हुआ है. पीके के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है.
साइबर थाने को दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है. उसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबंध में कथित रूप से गोली मारने से संबंधित बयान दिया गया है. कथित बयान से तनाव उत्पन्न होने और राज्य की विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और कार्रवाई की जाए.
आवेदन में यह भी लिखा गया है कि जांच में किसी संज्ञेय अपराध के पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने की कृपा की जाए.
यह भी पढ़ें- 'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
साइबर थाने में दिए गए आवेदन पर शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है. अब देखना होगा कि आगे जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.
प्रशांत किशोर ने क्या कहा है?
बता दें कि प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह यह कह रहे हैं कि अगर किसी अपराधी को गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है.
बयान पर सफाई दे चुके हैं पीके
हालांकि इस पर बयान पर पीके सफाई दे चुके हैं. उन्होंने मीडिया से यह कहा, "कहे कुछ आप (मीडिया) बना रहे हैं कुछ… आपके कैमरे पर कह रहे हैं… कि सम्राट चौधरी सातवीं फेल हैं, अनपढ़ हैं… अपराधी हैं… जो बात हमने कही नहीं वो मुंह में डालिए नहीं… जो हमने कहा है उस पर कायम हैं… जो करना है कर लो…"
'सम्राट चौधरी बिहार के गौरव'
उधर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा मुख्यमंत्री को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर शनिवार को कहा, "उनसे पूछिए कि उन्होंने अपनी पार्टी में जिन लोगों को टिकट दिया है, क्या उनमें से किसी के बारे में यह प्रमाणित है कि वह कैसा व्यक्ति है? सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री हैं, वे बिहार का गौरव हैं. उन्हें आजकल अपराधी कहा जा रहा है. इसका जवाब तो शिक्षक ही दे देंगे."
यह भी पढ़ें- 'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की






















