एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बिहार में कैसे होगा बदलाव? चुनाव में वोट को लेकर प्रशांत किशोर ने लोगों को दिया मंत्र

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं, बुधवार को प्रशांत किशोर ने बिहार में वोट को लेकर लोगों को नसीहत दी.

Prashant Kishor News: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को कहा कि लाखों रुपये का वोट आपने जाति के नाम पर, 5 किलो अनाज के नाम पर दे दिया, तो आप गरीब नहीं रहिएगा तो कौन रहेगा? बिहार में लोगों को सुधरना ही नहीं है. 5 वर्ष बैठकर लोग रोते हैं कि खाने को नहीं है, पढ़ाई नहीं, रोजगार नहीं, नाली नहीं, गली नहीं, लेकिन कल अगर वोट होगा तो आप इन सारी बातों को भुला देंगे. वोट के समय बिहार के लोगों को 2 ही चीजें चाहिए. बात करने के लिए जात और खाने के लिए भात. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि बिहार के लोग सुधरेंगे नहीं. चाहे 17 साल चल लें.

आपको एक रास्ता बता रहे हैं.  वोट चाहे जिसे देना है दो, अपनी जाति के नेता को ही दो लेकिन अगली बार वोट देते समय स्वार्थी बनिए। अपना स्वार्थ देखिए, अपने बच्चों का स्वार्थ देखिए.

'यही बात बताने के लिए मैं गांव-गांव घूम रहा हूं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं ने आपको 25-30 वर्षों से जाति की माला पकड़ा दी है. इसी में सभी लोगों को बांट दिया है. वहीं, कुछ नेताओं ने अनाज बांट दिया है. जब तक जात-भात पर वोट देते रहिएगा, तब तक आपके बच्चों का भला नहीं होगा. यही बात बताने के लिए मैं गांव-गांव घूम रहा हूं. आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता आएंगे और कहेंगे देश के लिए वोट दो, समाज को जिताना है वोट दो, मंदिर बना दिए इसलिए वोट दो, लालू को हराना है इसलिए वोट दो.

अपने बच्चों के लिए वोट दो, तभी जीवन सुधरेगा- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि हम आपको एक मंत्र सिखा रहे हैं. वोट जिसे देना है दो, लेकिन जीवन में एक बार वोट अपने बच्चों के लिए दो. नेताओं के लिए नहीं, देश के लिए नहीं, जाति के नाम पर नहीं, अपने बच्चों के लिए वोट दो तभी जीवन सुधरेगा.

ये भी पढे़ं: NDA के साथ रहेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस पर बोले- 'मुझे नहीं पता कि वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget