एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका हत्याकांड पर प्रशांत किशोर बोले, 'नीतीश सरकार की साख अब खत्म'

Gopal Khemka Murde Case: व्यापारी की सरेआम हत्या के बाद जन सुराज पार्टी के सुप्रीमों प्रशांत किशोर ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. अफसरों की मनमानी और बढ़ते अपराध को सरकार की विफलता बताया गया.

बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की साख अब खत्म हो चुकी है. बिहार में अफसरों का जंगलराज चल रहा है.

रोहतास के नोखा में प्रशांत किशोर एक जनसभा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासन में अपराधियों का जंगलराज था. अब नीतीश कुमार के शासन में अफसरों का जंगलराज है. दोनों में कोई खास अंतर नहीं है. पहले जनता अपराधियों से परेशान थी, आज अफसरों की मनमानी से त्रस्त है.

उन्होंने पटना में गोपाल खेमका की हत्या और सिवान में तीन लोगों की बर्बर हत्या का जिक्र करते हुए बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा- पटना में एक बड़े व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है, सिवान में तलवार से काटकर और गाड़ी चढ़ाकर हत्याएं हो रही हैं. यह रोजमर्रा की बात हो गई है.

खेमका के परिवार से मिले जन सुराज के नेता

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर मुन्ना और आर.के. मिश्रा ने गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. उदय सिंह ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आए दिन हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं.

नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कोई डर नहीं है, वे अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं. किशोर ने दावा किया कि नीतीश सरकार का प्रशासनिक नियंत्रण खत्म हो चुका है, जिसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है. उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही तो कानून व्यवस्था और बिगड़ेगी. उन्होंने कहा, जनता की सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget