एक्सप्लोरर

Gopal Khemka: गोपाल खेमका मर्डर केस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह सरकार के लिए…'

Gopal Khemka Murder Case: चिराग पासवान ने कहा कि ऐसी घटनाएं गांव में हो रही हों या शहर में, ऐसे मामलों में सरकार को गंभीर होना चाहिए. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Gopal Khemka Murder News: लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर शनिवार (05 जुलाई, 2025) को कहा कि यह सरकार के लिए "चिंता का विषय" होना चाहिए. ऐसी घटनाएं गांव में हो रही हों या शहर में, ऐसे मामलों में सरकार को गंभीर होना चाहिए.

चिराग पासवान ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सुशासन का राज रहा है, ऐसे में हमें यह भी देखना होगा कि हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों को कैसे बल मिल गया कि एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं. यह चिंता का विषय है, इसे हल्के में नहीं जाने दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर सरकार से भी बात करेंगे.

हिंदी भाषा को लेकर उठे विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर उठे विवाद के विषय में उन्होंने कहा, "भारत की भाषाएं यहां की खूबसूरती हैं. मैं भाषाओं को सहेलियों की तरह मानता हूं जो एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर खुशी से रहती हैं और लगातार बढ़ने का काम करती हैं, लेकिन कुछ स्वार्थी राजनीतिक दलों द्वारा जिस तरह से इसे लेकर भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, भले ही वह जाति, क्षेत्र और अब भाषा के नाम पर हो, मैं इसका कतई पक्षधर नहीं हूं. 

'हम किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं'

चिराग ने कहा, "देश का संविधान कहता है कि हम किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं. ‎अगर राजनीतिक दल किसी स्वार्थ को लेकर ऐसा करते हैं तो उसकी निंदा करता हूं." उन्होंने महाराष्ट्र में ठाकरे भाइयों के एक साथ, एक मंच पर आने पर कहा कि वे "स्वार्थ के लिए" मिल रहे हैं, खोई जमीन तलाशने के लिए मिल रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि सही मतदाताओं को उनका अधिकार मिले. कई बार देखा गया है कि कई दिवंगत लोगों की भी पर्चियां कट गईं, जो स्थानीय नहीं हैं, वे भी सूची में शामिल हैं. ऐसे में इसे सरल बनाने का प्रयास किया गया है. घुसपैठियों को लेकर अगर हम लोग चिंतित हैं तो यह करना होगा. उन्होंने लोगों से इसके लिए मदद करने की भी अपील की. ‎उन्होंने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है और इसे आज नहीं तो कल अपनाना ही था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती को लेकर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए एक त्योहार की तरह रहा. उन्हीं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा हूं. आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक संकल्प दिवस के रूप में है. उनके आदर्शों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget