एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'पांडेय-पांडेय' कहने वालों को प्रशांत किशोर का करारा जवाब, 'कहां लिखा है कि सवर्ण...'

Prashant Kishor Reaction on Pandey Title: प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई कुर्मी समाज का आदमी बिहार को लीड कर सकता है तो ब्राह्मण, कुशवाहा, नोनिया, सहनी, मुसहर या पासवान क्यों नहीं कर सकता?

Prashant Kishor News: जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नाम में अक्सर 'पांडेय' जोड़कर बयानबाजी होती रही है. कई नेताओं ने कहा है कि उनका नाम प्रशांत पांडेय है. अब 'पांडेय' जोड़कर उनका नाम लेने वालों को प्रशांत किशोर ने करारा जवाब दिया है. पीके ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि संविधान में कहां लिखा है कि सवर्ण राजनीत नहीं कर सकता है या कोई राजनीतिक प्रयास नहीं कर सकता है? 

पीके ने कहा- 'मेरे नाम में पांडेय नहीं है, लेकिन...'

एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, "आपने मुझे कहा पांडेय जी के लड़के, नीतीश कुमार जिस समाज से आते हैं उनको कुर्मी कहा जाता है तो कुर्मी समाज की संख्या बिहार में कितनी है? मेरा जातियों में यकीन नहीं है. मेरे नाम में पांडेय नहीं है, लेकिन लोग राजनीत के लिए चला रहे हैं. अगर आप ब्राह्मणों की संख्या जोड़ें तो बिहार में कुर्मियों से ज्यादा है." 

'नीतीश कुमार की जाति की संख्या कितनी है?'

प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर कोई कुर्मी समाज का आदमी बिहार को लीड कर सकता है तो कोई ब्राह्मण, कुशवाहा, नोनिया, सहनी, मुसहर या पासवान क्यों नहीं कर सकता है? जिन लोगों ने ये भ्रम फैला रखा है कि अगर आपकी जाति की संख्या नहीं होगी तो आप कैसे चुनाव लड़ोगे? कैसे चुनाव जीतोगे? तो नीतीश कुमार की जाति की संख्या कितनी है?" 

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बराबर अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज से 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का पीके ने ऐलान कर दिया है. इससे पहले दो अक्टूबर को जन सुराज को पार्टी में तब्दील करेंगे. उन्होंने कहा है कि 243 सीटों में से 40 पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका देंगे. उसी तरह महिलाओं का भी ख्याल रखा गया है. अब देखना होगा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर किस हद तक सफल हो पाते हैं. इस बीच पीके ने बिहार में होने वाले उपचुनाव में भी रामगढ़ से प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- Modi Government: मोदी सरकार में 8 विभागों के सचिव बिहार कैडर के IAS अधिकारी, यूपी समेत बाकी राज्यों से कितने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget