एक्सप्लोरर

'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

बिहार के बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने देश में सीईसी के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि समस्या निपटने तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी हैं. इस दौरान इंडिया गठबंधन के घटक दलों द्वारा सीईसी के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इस बीच जनसुराज संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रशांत किशोर ने कहा, "देश में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग जिसकी आज चुनाव की प्रक्रिया से सहमति नहीं है वो आंदोलन कर रहा है."

प्रशांत ने आगे कहा, "वो छात्र आंदोलन कर रहे हैं जो शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं. पेपर लीक से नाराज हैं. वो युवा आंदोलन कर रहे हैं जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. ऐसे में जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक यह आंदोलन किसी न किसी झंडे, किसी न किसी बैनर और किसी न किसी नेता के नेतृत्व में चलता ही रहेगा. रुकने वाला नहीं है."

राहुल गांधी भी चाहेंगे तो नहीं रुकेगा- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मुद्दे पर आगे कहा कि हम पिछले कई महीनों पहले भी यह कह चुके हैं कि अगर ये रुक जाएगा या मैनेज कर लिया जाएगा. अगर राहुल गांधी भी चाहेंगे तो भी नहीं रुकेगा क्योंकि लोगों की जो समस्या है उसको लेकर लोग नाराज हैं और सड़क पर डंडा खाने को तैयार हैं, लेकिन चुप बैठने को तैयार नहीं हैं.

प्रशांत किशोर ने समस्याओं पर कहा, "देश में मुख्य समस्या शिक्षा का जो बड़े स्तर पर व्यवसायिककरण हुआ है, कोचिंग संस्थाओं का जो प्रभुत्व बढ़ा है. उससे पेपर लीक होना शुरू हुआ. साथ ही अर्थव्यस्था में जो गिरावट आई है और एआई के प्रभाव की वजह से वाइट कॉलर जॉब में भारी कमी आ रही है."

'लाखों बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही है'

उन्होंने आगे कहा, "जो बच्चे पढ़ लिखकर निकल रहे हैं पहले उनको बड़ी संख्या में टीसीएस, इन्फोसिस जैसी कंपनियां हायर करती थीं. अब वाइट कॉलर वाले लाखों बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही है." विधायक का यह भी कहना है कि अर्थव्यवस्था या कृषि में जो कमजोरी है और जो गरीब था वो पहले से परेशान था. अब यह दोनों जुड़ गए. ऐसे में शिक्षा, शिक्षा का व्यवसायिककरण, पेपर लीक और बेरोजगारी को अगर जोड़ें तो समाज का एक बड़ा वर्ग इससे प्रभावित है और इसलिए यह आक्रोश देश में दिख रहा है.

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget