एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मैंने ही मोदी का प्रचार किया था', पीएम के संभावित बिहार दौरे से पहले PK ने बढ़ा दी BJP की टेंशन!

Prashant Kishor Attack on PM Narendra Modi: 12 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकता है बिहार दौरे पर आएं. 12 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक भी है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) स्वास्थ्य कारणों से अपनी पदयात्रा रोककर फिलहाल समस्तीपुर में आराम कर रहे हैं. हालांकि वे अपनी बात कहने के लिए हर दिन बयान जारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार (1 जून) को जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी हो सकता है कि इसी महीने बिहार आएं. इससे पहले बयान जारी कर पीके ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि 12 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का कार्यक्रम तय होता नजर आ रहा है. माना जा रहा कि विपक्षी एकता को लेकर हो रही मीटिंग के बाद की स्थिति को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. आज लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा, लेकिन 2014 तक आधा से ज्यादा बिहार मोदी को नहीं जानता था. उन्होंने कहा कि मैंने ही मोदी का प्रचार किया था.

बीजेपी के विकास कार्यों पर पीके का हमला

अपने बयान के माध्यम से पीके ने कहा कि आज सब मोदी के भक्त हो गए हैं. उनको वोट देते हैं और हमसे कहते हैं कि आपको पता है नरेंद्र मोदी से ही देश का कल्याण होगा. मैं आपको बताने आया हूं मोदी ने बिहार का विकास किया या नहीं किया ये बात छोड़ दीजिए. मोदी के आने से बिहार को फायदा हुआ या नहीं हुआ ये भी छोड़ दीजिए. मोदी के आने से घरेलू गैस सिलेंडर 1250 रुपये और पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए. आज मैं जितने भी मोदी के समर्थक हैं उन सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले 9 सालों में मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम आज से ही मोदी का झंडा लेकर चल देंगे.

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 9 सालों में मोदी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है. आज फिर भी हम लोग जाकर बीजेपी को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी. बता दें कि 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है. कई दलों के नेताओं का पटना में जुटान होगा. इससे पहले बीजेपी और पीएम मोदी को लेकर पीके ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी भी कई रैलियां करने वाली है. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- सुशील मोदी की बात मान गई नीतीश सरकार तो 'सेलेक्टेड' लोगों तक बिहार में पहुंचेगी शराब, BJP नेता की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget