एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Statement: 2014 चुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी से कितनी फीस ली थी? PK ने किया खुलासा

Lok Sabha Elections: 2014 लोकसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी के लिए चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी. वहीं, बुधवार को उन्होंने फीस को लेकर जानकारी दी.

पटना: जन सुराज पदयात्रा(Jan Suraaj Padyatra) के 123वें दिन बुधवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गोपालगंज में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक खुलासा किया. दरअसल, नेताओं से पैसे लेने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने कभी किसी नेता से एक रुपये तक नहीं ली. मैंने नेताओं की मदद की और उनकी सरकार बन गई. यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के लिए जो भी काम किया है, आप उनसे जाकर जरूर पूछिएगा कि प्रशांत किशोर ने अपने काम के लिए कितनी फीस ली थी?

'अगली बार जूता लेकर आइएगा'

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने तो नीतीश कुमार और बाकी कई नेताओं के साथ भी काम किया है, उसमें से भी कोई एक भी नेता बता दे कि मैंने किसी से एक रुपये लिया है. कोई अगर आपको बता दे कि मैंने किसी से फीस के तौर पर पैसा लिया है तो अगली बार अपना जूता लेकर आइएगा, उसे मैं अपने सिर पर रखकर पैदल चलूंगा.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जिन लड़कों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा और उनका विरोध किया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विरोध करने वाले लड़कों को तुरंत रिहा करना चाहिए. जिस लड़के ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाया है, कोई गलत सवाल नहीं उठाया है फिजूल की बात में उस लड़के को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. नीतीश कुमार के गोपालगंज आने से पहले कम से कम लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर ही उस लड़के को तुरंत रिहा कर देना चाहिए. वहीं आगे उन्होंने गोपालगंज जिले की समस्याओं पर बात करते हुए बताया कि पदयात्रा के दौरान हमनें जितनी समस्याओं के बारे में बताया है उसे नीतीश कुमार और उनके लोग झूठा साबित करके दिखा दे. आज नीतीश कुमार पांच घंटे की यात्रा कर समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे तो 17 साल पहले ही हो जाना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2023: बजट पर तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बिहार को कुछ नहीं मिला’, सब नील बटे सन्नाटा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget