एक्सप्लोरर

UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में फिर से वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी, जिसमें मतदाता अपना नाम शामिल करा सकेंगे. यूपी चुनाव आयोग ने इस संबंध में सभी विभागों को जानकारी दी है. ये प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है. जिसके तहत एक जनवरी 2027 की अर्हता के आधार पर प्रदेश की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसमें मतदाता अपने नाम, पते और अन्य आपत्तियों का निस्तारण कर सकेंगे. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इसे लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदेय स्थलों का संभाजन और पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा. 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और 11 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी. 28 दिसंबर तक दाख़िल की गई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी. 

12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

सीईओ नवदीप रिणवा ने कहा कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट 12 नवंबर, 2026 को प्रकाशित कर दिया जाएगा. इसके बाद तमाम दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है. इस दौरान तमाम मतदाता अपना नाम सूची में जोड़ने, नाम हटाने, नाम व पते में सुधार अथवा अन्य त्रुटियों में सुधार के लिए अपने दावे और आपत्तियां दे सकेंगे. 

4 जनवरी को आएगी फ़ाइनल वोटर लिस्ट

पुनरीक्षण के दौरान किए गए तमाम दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा. जिसमें तमाम दस्तावेजों की जांच के बाद मामलों का निपटारा किया जाएगा. इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा.

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि इसे लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और आयोग के तमाम दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा.

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget