एक्सप्लोरर

Sitamarhi News: प्रशांत किशोर बोले- 'नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाइए वरना आपके बच्चों का जीवन भीख मांगते बीतेगा'

Prashant Kishor News: सीतामढ़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बेरोजगारों को 12 से 15 हजार का रोजगार का व्यवस्था बिहार में करके देंगे.

सीतामढ़ी: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शनिवार (14 अक्टूबर) को एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि इस दिवाली पर नेताओं को झाड़ू से मारकर बाहर भगाइए वरना आपके बच्चों का जीवन भीख मांगते बीतेगी.' वहीं जन सुराज व्यवस्था बनाने का जो प्रयास शुरू किया गया है, जब ये व्यवस्था बनेगी तब नाली-गली बने या न बने, स्कूल और अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन एक साल के अंदर जितने आपके घर के लोग बाहर राज्यों में मजदूरी करने गए हैं और आपके जो बच्चे बेरोजगार बैठे है. सभी बेरोजगार युवाओं को 12 से 15 हजार का रोजगार की व्यवस्था इसी बिहार में करके देंगे. ये बातें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान कहीं.

पंजाब और हरियाणा में हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं?

प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि झूठ बोल रहे हैं ये कैसे देंगे. मैं आपको बताता हूं आप जरा बताइए कि क्या आज हरियाणा और पंजाब से कोई नौकरी करने बिहार आ रहा है? क्यों नहीं आ रहे हैं उस प्रदेश में भी तो गरीब हैं वहां पर भी लोग मजदूर हैं और वहां पर भी नेता चोरी कर रहा है लेकिन व्यवस्था उन राज्यों में हो गई है कि किसी भी आदमी को 12 से 15 हजार के रोजगार के लिए उन राज्यों में लोगों को सोचना नहीं पड़ रहा है. अगर ये व्यवस्था पंजाब और हरियाणा में हो सकती है तो बिहार में भी हो सकती है."

वोट नेता का चेहरा देखकर नहीं, बच्चों का चेहरा देखकर दीजिए: प्रशांत किशोर

लोगों को वोट की ताकत का एहसास कराते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगली बार वोट नेता का चेहरा देखकर नहीं अपने बच्चों का चेहरा देख कर वोट देना है. इस बार वोट की कीमत रोजगार और पढ़ाई है. अभी दिवाली आ रही है. दिवाली में लक्ष्मी को बुलाने के लिए क्या करना पड़ता है? सबसे पहले यानी कि पूजा से भी पहले झाड़ू मारकर सफाई करते हैं. बिहार के जितने भी नेता हैं जिन्होंने आपको लूटकर कंगाल बनाया है. चाहे आपकी जाति का है या धर्म का. अगर कंगाली खत्म करना है लक्ष्मी जी को घर में बुलाना है तो आपके जाति का हो या धर्म का झाड़ू लेकर सबको बाहर भगाइए. बिहार तभी सुधरेगा वरना आपके बच्चों का जीवन इसी भिखारी पन में गुजरेगा."

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो, यही है नीतीश सरकार', पटना में गरजे गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget