एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो, यही है नीतीश सरकार', पटना में गरजे गिरिराज सिंह

Giriraj Singh Statement: पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बरसे.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव शनिवार (14 अक्टूबर) को राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिले. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की हिंदू विरोधी नीति के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. राज भवन से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो यही नीतीश सरकार कर रही है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "हम लोग राज्यपाल से मिले और उनको ज्ञापन सौंपकर कहा कि बिहार में जिस तरह हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. ये सही नहीं है. बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ा गया. मामले में कई हिंदुओं को जेल भेज दिया गया. बिहार सरकार की ओर से तुगलकी फरमान को जारी किया जा रहा है. "

'बिहार में पीएफआई सक्रिय'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "पीएफआई पर भले ही बैन लग गया है लेकिन बिहार के सभी जिलों में पीएफआई पूरी तरह से सक्रिय है और अपना काम कर रही है. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार तुगलकी सरकार बन गई है. इनकी मंशा है कि मुस्लिमों का वोट लो और हिंदुओं को जात में बांटो जिससे हमारा सत्ता सुरक्षित रहे."

सरकार का तुगलकी फरमान: गिरिराज सिंह

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "दुर्गा पूजा में सरकार की ओर से शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बाध्य किया जा रहा है. ये सरकार का तुगलकी फरमान है. जब मुस्लिम का कोई भी पर्व आता है या जुम्मा का नमाज होता है तो सरकार छुट्टी देती है, लेकिन हिंदुओं के साथ अत्याचार कर रही है और हमारा मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा में शिक्षकों के साथ ट्रेनिंग करवा रही है."

'बेगूसराय में जो हुआ चिंता का विषय'

वहीं सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह के क्षेत्र की कई समस्याएं थीं. हम लोगों ने राज्यपाल को अवगत कराया है. हम लोगों ने कहा कि आप इस मामले को देखिए और न्याय करिए. इसे लेकर अपनी पीड़ा को लिखित और मौखिक रूप में देने का काम किया है. बेगूसराय में खास तौर पर जो हुआ है वो चिंता का विषय है और निश्चित तौर पर हम चाहते हैं कि इस चिंता से बेगूसराय की जनता को मुक्त कराया जाए.

ये भी पढ़ें: Sharadiya Navratri 2023: मैहर स्टेशन पर 5 जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव, देखें ट्रेन लिस्ट, डेट और टाइम टेबल जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget