एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'नीतीश कुमार की JDU को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, चाहे...'

Prashant Kishor Prediction: प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वो नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी को भी सबक सिखाएगी. बीजेपी जानती है कि नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं.

Prashant Kishor News: 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है और सीएम नीतीश कुमार की ओर से दावा किया गया है कि 220 सीटें जीतकर एनडीए की सरकार बनेगी. इस दावे पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कटाक्ष किया है. पीके ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जेडीयू अगले चुनाव में 20 सीट भी नहीं जीत पाएगी चाहे नीतीश कुमार बीजेपी के साथ लड़ें या महागठबंधन के साथ. बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वो नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी को भी सबक सिखाएगी. सोमवार (07 अक्टूबर) को जन सुराज की ओर से बयान जारी किया गया है.

'एनडीए का चेहरा होंगे नीतीश... इससे अच्छा कुछ और नहीं'

नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 220 सीटों पर जीत वाला दावा किया है. इस पर प्रशांत किशोर का कहना है कि आज अगर बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है तो वो हैं नीतीश कुमार, जनता नीतीश के अफसर राज से परेशान है. उन्होंने कहा कि बीजेपी भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं. उन्हें कोई कंधा उठा नहीं सकता, लेकिन नियति ने भी ऐसी व्यवस्था बना दी है जिसके चलते बीजेपी के लिए मजबूरी हो गई है कि उन्हें अगला चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ना होगा. नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. जन सुराज पार्टी के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती.

प्रशांत किशोर ने दे दी बीजेपी को बड़ी चुनौती

वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को चुनौती दे दी है. कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में हिम्मत है तो वो अगला चुनाव नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके लड़े. अगर ऐसा हुआ तो जो 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ हुआ, वही इस बार जेडीयू के साथ-साथ बीजेपी के साथ भी होगा. 

पीके ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के बच्चों की चिंता करने की बजाय बीजेपी ने दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश कुमार के हवाले कर दिया, जबकि बीजेपी जानती है कि नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं. इसलिए अगले चुनाव में जनता जेडीयू और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी. प्रशांत किशोर के इस बयान पर एनडीए की ओर से देखना होगा कि क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में 'मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना' का शुभारंभ, पहले चरण में इन 5 जिलों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget