एक्सप्लोरर

बिहार में 'मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना' का शुभारंभ, पहले चरण में इन 5 जिलों को फायदा

Chief Minister Girls Cancer Preventive Scheme: बिहार देश का पहला राज्य है जहां निशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा. 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को यह टीका निशुल्क लगेगा.

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में रविवार (06 अक्टूबर) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 'मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना' का शुभारंभ किया गया. इस दौरान 9 से 14 साल की बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया गया. बिहार देश का पहला राज्य है जहां निशुल्क एचपीवी टीका लगाया जाएगा. इस मौके पर बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे. दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया भी उपस्थिति रहे.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 21 अगस्त 2024 को हुई कैबिनेट की बैठक में 'मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना' की स्वीकृति दी गई थी. इसके तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष उम्र की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान देने की स्वीकृति हुई है. 2011 की जनगणना के अनुसार इस आयु वर्ग की अनुमानित संख्या लगभग एक करोड़ है जिनको टीका का लाभ मिलेगा. टीकाकरण पर प्रति वर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 

पटना, नालंदा, सीवान समेत 5 जिलों में हुई शुभारंभ

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है, क्योंकि इसके लिए एक प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध है जो विशेष रूप से 9 से 14 साल की बालिकाओं पर प्रभावी रहता है. एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ प्रथम चरण में राज्य के पांच जिलों पटना, नालंदा, सीवान, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है. 

सम्राट चौधरी ने की योजना को सफल बनाने की अपील

सम्राट चौधरी ने कहा कि वैक्सीन की दो खुराक 6 माह के अंतराल पर 9 से 14 वर्ष की आयु की सभी बालिकाओं को निशुल्क दी जाएगी. राज्य में लगभग एक करोड़ बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाए जाने का लक्ष्य है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस योजना को सफल बनाने में हमारे साथ जुड़ें. यह केवल एक टीकाकरण योजना नहीं बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जहां पहले राज्य में सिर्फ 10 या 12 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे आज नीतीश कुमार के संकल्प से लगभग 35 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं.

कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर, जिसे गर्भाशय ग्रीवा या बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है, एक गंभीर बीमारी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर पांच सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में से एक भारत में होता है और इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत में यह कैंसर मृत्यु-दर का एक प्रमुख कारण है और वयस्क महिलाओं में कैंसर से होने वाली सभी मौतों का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा है. अभी भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख नए सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Residence: तेजस्वी यादव ने बंगला नंबर 5 किए खाली, सम्राट चौधरी के आवंटन से क्यों मची है सियासी खलबली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget