एक्सप्लोरर

MLC चुनाव में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार की जीत, अफाक अहमद ने मारी बाजी

Bihar: केदार पांडेय के निधन से खाली हुए इस सीट पर अफाक अहमद ने उनके पुत्र और महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को हराया. इस जीत के साथ राजनीतिक गलियारों में फिर से प्रशांत किशोर की चर्चा शरू हो गई है.

Saran MLC Election Result 2023: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद को अप्रत्याशित जीत मिली है. प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान के साथ शुरुआती दिनों से जुड़े अफाक अहमद को इस चुनाव में कुल 3055 मत मिले हैं. केदार पांडेय के निधन से खाली हुए इस सीट पर उन्होंने उनके पुत्र और महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है.

अफाक की जीत से जन सुराज अभियान में खुशी की लहर
अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर के रहने वाले हैं. वे जिले के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे. सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और आज भी प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. अफाक अहमद की इस जीत पर जन सुराज अभियान में खुशी की लहर है, वहीं दूसरे राजनीतिक दलों के लिए अफाक की जीत एक झटके के समान है. 

राजनीतिक गलियारों में फिर शुरू हुई प्रशांत किशोर की चर्चा
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की एंट्री पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. विधान परिषद के इस चुनाव में मिली जीत के बाद जन सुराज अभियान और प्रशांत किशोर के बारे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

बता दें कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा पश्चिम चंपारण जिले से 2 अक्तूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई थी. पश्चिम चंपारण के बाद शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान होते हुए लगभग 2500 किमी की दूरी तय कर चुकी उनकी यात्रा अभी सारण जिले में है. सारण के बाद 9 अप्रैल को उनकी पदयात्रा वैशाली जिले में प्रवेश कर जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bihar Violence: बिहार में हुई हिंसा पर डिप्टी CM तेजस्वी यादव बोले- 'एक्शन जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget