एक्सप्लोरर

Bihar Violence: बिहार में हुई हिंसा पर डिप्टी CM तेजस्वी यादव बोले- 'एक्शन जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

Sasaram Nalanda Violence: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को टारगेट किया जा रहा है. पहले बिहार को तमिलनाडु से लड़ाने की कोशिश की गई. जब उसमें असफल हुए तो दंगे कराए गए.

Tejashwi Yadav on Bihar Violence:  रामनवमी के दौरान बिहार के सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार को टारगेट किया जा रहा है, पहले बिहार को तमिलनाडु से लड़ाने का प्रयास किया गया, उसमें असफल होने पर दंगे कराए गए. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

'अमित शाह बताएं कब मिलेगा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा'

तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से सवाल किया कि शाह को बताना चाहिए कि  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई, दो जगहों पर हिंसा हुई. सरकार इसे लेकर गंभीर है और दंगा करने वालों को पकड़ा जा रहा है. कुछ लोग गुजरात से आकर यहां किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें जहां जाना है वहीं दंगा हो रहा है. 

इस बीच बिहार शरीफ के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि लोगों ने जागरुकता रैली निकाली और उससे शांति बहाल की हुई. 6 तारीख तक इंटरनेट बंद है उसके बाद अगर स्थिति सामान्य रही तो इसे चालू किया जाएगा. 11 से ज़्यादा कंपनी है और बिहार पुलिस की भी कंपनी है. 

बता दें कि बिहार पुलिस ने दोनों शहरों में सांप्रदायिक तनाव के सिलसिले में (सोमवार तक) 173 लोगों को गिरफ्तार किया. शनिवार और रविवार को झड़पों के बाद राज्य प्रशासन ने दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं. पुलिस ने बताया कि प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 26 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गयी है जिनमें बिहार सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी-19), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी-3), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी-1), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ-3), शामिल हैं. गौरतलब है कि 30 मार्च और 31 मार्च को दोनों कस्बों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी जिसके बाद वाहनों, घरों और दुकानों को आग लगा दी गई थी और कई लोग इसमें घायल हो गए.

'दंगाइयों को उल्टा..', गृह मंत्री के दिए बयान पर CM नीतीश ने याद दिलाई 2017 वाली घटना में नेता के बेटे की गिरफ्तारी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget