एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'BJP की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके पिता...', प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर हमला बोला.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर शनिवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा पटना में हुई बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा कि बीजेपी बिहार में आज कुछ नहीं है. आज बीजेपी की हालत ऐसी है कि बीजेपी की कमान बिहार में ऐसे व्यक्ति के पास है जिनके पिता पहले लालू यादव के मंत्री थे, फिर वो नीतीश के मंत्री हुए, उसके बाद वह मांझी के मंत्री हुए और आज कल उनका बेटा बीजेपी का उद्धार करने निकला है. 30 सालों में बिहार में जितने लोग एमएलए और एमपी बने हैं, चाहे वह जिस भी दल से बने हो वो पूरे बिहार में कुल 1200 से 1500 परिवार के लोगों के यहां से ही बने हैं.

बिहार में बीजेपी अभी भी नेता खोज ही रही है- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी को बिहार में कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है, उनको भी वही व्यक्ति मिला है जिनके बाप-दादा पहले किसी और दल में थे, बिहार में बीजेपी अभी भी नेता खोज ही रही है. कोई नेता उनको यहां मिल जाएं जिसके नाम पर बिहार में चुनाव लड़ा जा सके, इसी के फिराक में रहते हैं. प्रधानमंत्री के चेहरे पर जो वोट मिलता है बस वही वोट बीजेपी को मिल रहा है. बिहार में बीजेपी के किसी नेता के नाम पर पांच वोट भी नहीं है. बिहार में जिस दल की हवा उड़ती है, सब नेता उसी में आ जाते हैं. बीजेपी को बिहार में आज जो भी वोट मिलते हैं, वो मोदी के चेहरे के नाम पर, हिंदुत्व के नाम पर, राम मंदिर के नाम पर और हिंदू-मुस्लमान के नाम पर मिलता है.

ललन सिंह के भोज पर प्रशांत किशोर का हमला

मुंगेर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के भोज पर प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि आज आप सब कुर्ता-पजामा पहने लोगों को देखकर गिड़गिड़ाने लगते हैं कि भैया राशन कार्ड दिलवा दो, भैया नाली बनवा दो, भैया हमारे लड़के को रोजगार दिलवा दीजिए. आप भिखारी नहीं हैं, आपके पास राजा बनाने का अधिकार है, लेकिन जब वोट देना होता है, तो उस दिन 500 रुपए लेकर मुखिया को वोट दे देते हैं. ऐसे में जब आप मुखिया से 500 रुपए लेकर वोट देंगे, तो जीतने के बाद मुखिया इंदिरा आवास के बदले 20 हजार रुपये लेगा.

'वोट के दिन बिहार के लोगों को मुर्गा-भात पर ध्यान रहता है'

आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि वोट के दिन बिहार के लोगों को मुर्गा-भात, शराब और 500 रुपये पर ध्यान रहता है और फिर मुखिया के काम न करने पर उसको चोर बताते हैं. आप अगर पैसे के बदले अपना वोट बेचेंगे, तो आप वोट नहीं बेच रहे हैं, आप अपने बच्चों का भविष्य बेच रहे हैं. मुखिया चुनाव में 500 रुपये देते हैं और विधायक चुनाव में एक हजार रुपये देते हैं तो वही प्रतिनिधि जीतने के बाद एक हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपये की वसूली करेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अश्विनी चौबे का RJD पर तंज, बोले- 'वंशवाद के कई लोग बुरी तरह फंसे..., नीतीश कुमार भूल जाते हैं कि पीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget