एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अश्विनी चौबे का RJD पर तंज, बोले- 'वंशवाद के कई लोग बुरी तरह फंसे..., नीतीश कुमार भूल जाते हैं कि पीएम...'

Ashwini Choubey News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2000 के नोट बंद करने के आरबीआई के फैसले को लेकर बयान दिया साथ ही उन्होंने RJD और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है.

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2000 के नोट बंद करने के आरबीआई के फैसले, सीएम नीतीश कुमार के कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह में जाने से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव में खुद को पीएम उम्मीदवार मानने वाले नीतीश कुमार अभी से ही भूल जाते हैं कि वे सीएम हैं या पीएम. उन्होंने कहा ''मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें सीएम''. उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 में भी मोदी सरकार ही आएगी. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2000 के नोट बंद करने पर कही ये बड़ी बात 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2000 के नोट पर प्रतिबंध लगाने के आरबीआई के फैसले पर बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इससे भ्रष्टाचारियों में काफी छटपटाहट है. 2000 का नोट जनसाधारण के लिए बहुत ही आवश्यक था. साल 2018 से ही 2000 का नोट छापना बंद हो गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि Rbi की पॉलिसी होती है कि कब किसको छापना और कब किसको रखना है. जो हो रहा है वह आरबीआई की पॉलिसी के मुताबिक ही हो रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के पास बंडल के बंडल नोट हैं. इसलिए उन्होंने छटपटाहट हो रही है.

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राजद के ऊपर भी बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद के कई लोग इसमें बुरी तरह से फंसे हैं. इसलिए उन्हें दर्द होना स्वभाविक है. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आम जनता का दर्द दिखाई नहीं देता है. उन्होंने 2000 के नोट पर प्रतिबंध को आम जनता के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया है. केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि यह तो काला धन रखने वालों पर नकेल कसने का उपाय किया गया है. 

वहीं कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अश्विनी चौबे ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- ''कान खोलकर सुन लीजिए 2024 में नरेंद्र मोदी के सिवा कोई और नहीं. मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें सीएम. इनके दांत ऐसे खट्टे होंगे उनके ही बड़े भाई कहते हैं इनके पेट में बड़ा दांत है. वह दांत भीतर चला जाएगा.''  Bjp प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए ऊर्जा ऑडिटोरियम नहीं देने पर चौबे ने कहा कि कैसे नहीं देंगे, हमने पैसे दिये हैं बुक किया है. 

इसे भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: कहीं खुशी कहीं गम! 2000 के नोट पर प्रतिबंध को लेकर क्या कहते हैं पटना के व्यवसायी? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget