CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सीजेपी को बिना कॉन्सेप्ट वाला संगठन बताया है. उन्होंने कई सवाल भी उठाया है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दूसरा आंदोलन सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके के दो साथी सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच अभिजीत दीपके कल (शुक्रवार) दिल्ली में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम करने जा रहे हैं. इस तरह के प्रदर्शन और आंदोलन के बीच सत्ता पक्ष के नेता सीजेपी को बिना किसी कॉन्सेप्ट वाला संगठन बता रहे हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार की पार्टी (जेडीयू) की ओर से भी सीजेपी को लेकर एक बड़ा बयान आया है. गुरुवार (15 अक्टूबर, 2026) को जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सीजेपी के आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने संगठन को लेकर सवाल उठाए.
बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, "किसी कांसेप्ट पर यह संगठन थोड़ी बना है. किसी कांसेप्ट पर संगठन बनाना इतना आसान काम है? 100-200 आदमी को इकट्ठा करके आप कुछ कर लीजिए तो कोई उसकी कोई मान्यताएं हैं? इतना बड़ा देश है."
पटना, बिहार: डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने CJP के आंदोलन को लेकर कहा, "किसी कांसेप्ट पर यह संगठन थोड़ी बना है। किसी कांसेप्ट पर संगठन बनाना इतना आसान काम है? 100-200 आदमी को इकट्ठा करके आप कुछ कर लीजिए तो कोई उसकी कोई मान्यताएं हैं? इतना बड़ा देश है।" https://t.co/cIcxFDMUBv
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 15, 2026
यह भी पढ़ें- CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर क्या बोले?
डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने CEC और SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी. जेडीयू नेता ने कहा, "राजनीति में आज लोक-लाज का जो कांसेप्ट है, उसका खात्मा हो गया है. कौन कब क्या बोल देता है, कौन क्या कर रहा है? यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है."
दूसरी ओर बिहार में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की सैलरी रोके जाने पर कहा, "पुलिस डिपार्टमेंट और शिक्षा विभाग में जो CAG की रिपोर्ट है, उस रिपोर्ट के आधार पर कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं कि भुगतान में गड़बड़ी हुई है... तो उसी की जांच की जा रही है, इसलिए उन लोगों के तनख्वाह पर रोक लगा दी गई है..."
यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'






















