एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने के नाम पर भड़के प्रशांत किशोर, CM पद को लेकर साफ किया रुख

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं. बिहार को सुधारे बिना नहीं मानेंगे.

Prashant Kishor Reaction on Forming Alliance: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने के नाम पर भड़क गए हैं. मंगलवार (25 जून) को बयान जारी करते हुए पीके ने कहा कि किसी के माई के लाल में इतनी ताकत नहीं है कि वो प्रशांत किशोर को पैसे का लालच देकर खरीद ले. 

आगे प्रशांत किशोर ने 2025 के विधानसभा चुनाव में सीएम पद को लेकर भी रुख साफ कर दिया. प्रशांत किशोर ने एक जनसभा के दौरान कहा कि कई लोग सवाल करते हैं कि ए भाई इतना मेहनत काहे कर रहे हैं. वोट मांग नहीं रहे हैं. हम लोग से कुछ लिए भी नहीं, तो इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? पीके ने कहा कि कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री बनने आए हैं, इसलिए इतना मेहतन कर रहे हैं. ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि आप मुझे नहीं जानते हैं, हम इतना छोटा सपना लेकर नहीं पैदा हुए हैं.

प्रशांत किशोर ने लोगों से बताया अपना सपना

आगे प्रशांत किशोर ने कहा, "ये सपना लेकर आए हैं कि अपने जीवन काल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखें. अपने जीवन काल में देखना चाहते हैं कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा तमिलनाडु और पंजाब समेत पूरे भारत वर्ष से एक दिन लोग बिहार में आकर रोजी-रोजगार करे तब मानेंगे कि बिहार में विकास हो रहा है."

आगे कहा, "हम बिहार के लोग मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं. बिहार के लोग मजदूर के सप्लायर नहीं बन सकते हैं. देश में आज जिसको मजदूर की जरूरत है वो कहता है जाओ बिहार से मजदूर पकड़ कर ले आओ. बिहार के लोग जो फैक्ट्री में काम कर सकते हैं वो फैक्ट्री लगवा भी सकते हैं."

'बिहार को सुधारे बिना मानेंगे नहीं'

लोगों को आश्वस्त करते हुए पीके ने यह भी कहा कि हम पर भरोसा रखिए, कोई पार्टी, कोई धर्म-जाति के लोग मुझे नहीं खरीद सकते. चाहे वो कितना भी पैसा वाला क्यों न हो. मुझे कोई डरा नहीं सकता मैं डरने वालों में से नहीं हूं. देश में कोई माई का लाल नहीं है जो मुझे खरीद सकता है. बिहार को सुधारे बिना नहीं मानेंगे.

यह भी पढ़ें- सर! जंगलराज को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है... यह सुनते ही ये क्या बोल गए सम्राट चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget